चण्डीगढ़, 21.04.26- : हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ द्वारा रामलीला ग्राउंड सेक्टर 40 ए में अपना वार्षिक समारोह, हिमाचल दिवस एवं विक्रमी संवत बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया। महासभा के अध्यक्ष प्रिथी सिंह प्रजापति एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा बाबा जी का हवन/पूजन तथा आरती करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया

इस महोत्सव के मुख्य अतिथि डॉक्टर अंशु कटारिया, चेयरमैन, आर्यन्स ग्रुप एवं प्रेसिडेंट, पीयूसीए ने मां सरस्वती की ज्योति प्रजलित करके इस सांस्कृतिक प्रोग्राम का शुभारंभ किया। अंशु कटारिया ने इस अवसर पर घोषणा की कि वे अपने संस्थान में हिमाचल के एससी/एसटी वर्ग के 50 विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश देगी जिन्हें हिमाचल महासभा द्वारा उनके पास भेजा जाएगा।

सांस्कृतिक प्रोग्राम में गायक विजय रतन मोदगिल ने सबसे पहले गणेश वंदना से शुरुआत करके हिमाचली गानों से आए हुए मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया, साथ ही कई हिमाचल महासभा के सदस्यों एवं हिमाचली कलाकारों ने मंच में अपनी प्रतिभा दिखाई जिसमें एक नन्ही कलाकार साथ वर्षीय आशवी धीमान ने अपने गानों और डांस पर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था द्वारा अपने वार्षिक कैलेंडर का भी विमोचन किया तथा आए हुए सभी मेहमानों को वार्षिक कैलेंडर वितरित किए।

महासभा के इस वार्षिक महोत्सव में कालका, रोपड़, डेराबस्सी, मोहाली आदि दूर-दूर से आई हुई हिमाचली संस्थाओं एवं चंडीगढ से छोटी-छोटी संस्थाओं ने भी अपनी उपस्थिति दी। महासभा द्वारा आए हुए मेहमानों के लिए हिमाचली व्यंजन धाम का भी आयोजन किया जो हिमाचल से आए हुए विशेष बोटियों द्वारा तैयार की गई थी जिसमें कई तरह के व्यंजन बनाए गए थे।