चण्डीगढ़, 14.04.26- : टैगोर में आयोजित यादों की बारात म्यूजिकल कंसर्ट में मुख्य अतिथि सेलेब्रटी अर्जुन फ़िरोज़ खान ने प्रख्यात गायिका आशा भोंसले की स्मृति में कार्यक्रम की शुरुआत में दर्शकों के साथ दो मिनट का मौन रखा। अर्जुन फ़िरोज़ खान ने सलामत रहे दोस्ताना, ययादों की बारात और क्या तेरा वायदा आदि एक से एक बेहतरीन गाने सुनाए।
जेवीएएम म्यूजिकल ग्रुप एवं एआर ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पीएस गुप्ता द्वारा यह रात भीगी-भीगी, आदर्श गोयल ने रिमझिम गिरे सावन, परम चंदेल और फिरोज खान की जोड़ी ने बने चाहे दुश्मन जमाना, राहुल सोनी “अभी ना जाओ छोड़ कर, and नंदकिशोर, पूनम डोगरा, नीना-पंकज , अर्जुन फिरोज खान , पुनीत अग्रवाल , एनके हनी , पियूष शर्मा और ज्योति कंसल , बलविंदर और आशा , आरसी दास और शिवानी दुआ , सतीश मेहमी , राजेश खरे, देविंदर सिंह , नीरज अग्रवाल , इरफान खान , सुनील बागड़ी , अमनदीप शर्मा , तरुणदीप और अन्निया ने बेहतरीन गाने सुनाए कार्यक्रम को खास बनाया।
परम चंदेल ने कहा कि यह संगीत संध्या न केवल मनोरंजन का माध्यम रही, बल्कि शहर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक बेहतरीन अवसर भी साबित हुई। ज्योति कंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम को करवाने का मकसद है लोगों को अच्छे संगीत से जोड़ने और उनका मनोरंजन करने के साथ-साथ नए गायकों को भी मंच प्रदान करना था। इस प्रोग्राम में संगीत डॉ. अरुणकांत का था और मंच संचालन का काम राजेश अत्रे ने किया।