मंडी, 14 मार्च। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज देर सायं मंडी प्रवास पर पहुंचे। वे रविवार 15 मार्च को मंडी के नए न्यायिक परिसर के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री संस्कृति सदन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में भी शामिल होंगे।
आज कांगनीधार पहुंचने पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
परिधि गृह मंडी में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, एडवोकेट जनरल अनूप रत्तन, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, अनुसूचित जाति एवं जन जाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, उपाध्यक्ष हिप्र जल प्रबंधन बोर्ड शशि शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, मंडलायुक्त आर.के. प्रुथी, डीआईजी राहुल नाथ, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य भी इस मौके पर मौजूद रहे।