हिसाऱ, 12.03.26- - व्यापारी प्रतिनिधियों का मीटिंग अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिवव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ना देने के निर्णय पर चिन्ता प्रकट कि गई।

बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बंद करने से रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल, बेकरी, रेडी-फेडी के साथ-साथ उद्योग जगत में भी इसका बहुत बुरा असर पड़ रहा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बंद करने से व्यापार व उद्योगों को नुकसान होगा और होटल, रेस्टोरेंट कुछ दिनों में बंद हो जाएंगे।

बजरंग गर्ग ने कहा कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ग्लास इंडस्ट्री, मेटल कंटिग व ब्रेजिंग, टाइल्स, पोटरी व सेरेमिक उद्योग, रबर एंड प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट, पेंट उद्योेग, छोटी आयुर्वेदिक उद्योग आदि में उपयोग किया जाता है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर बंद करने से इन सभी उद्योगों व उद्योगों के कर्मचारियों को बहुत दिक्कतें हो रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि शादियों का सीजन है कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बंद करने से कैटरिंग व हलवाइयों को भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बंद करने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा आदि के साथ-साथ उद्योगों का मंथली खर्च बढ़ता जा रहा है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की पूरी सप्लाई बंद करने की बजाय हर ट्रेड के व्यापार व उद्योगों का कोटा फिक्स कर दिया जाना चाहिए। जिससे कि देश में किसी का भी काम प्रभावित ना हो। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बंद करने से कोयले की खपत बड़ी है जिससे कोयले का रेट बढ़ गए है। इससे महंगाई बढ़ने के आसार है और खास तौर पर खाद वस्तु व आम उपयोग में आने वाली वस्तुएं महंगी हो सकती है। बजरंग गर्ग ने कहा कि पहले ही जनता महंगाई की मार झेल रही थी हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर जो पहले लगभग 400 रूपये का हुआ करता था उस सिलेंडर को 931 रूपये कर दिया है। हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 60 रूपये व कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में 125 रुपए की बढ़ोतरी करने से आम जनता में बड़ी भारी नाराजगी है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़ने से गरीब जनता पर मंहगाई की मार पड़ी है। सरकार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर आम जनता को 50 प्रतिशत सब्सिडी देनी चाहिए। जिससे कि आम जनता को महंगाई से कुछ राहत मिल सके। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के कारण उद्योगों में काम करने वाले व्यक्तियों को भी रोजगार में दिक्कत आ रही है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से गैस की कालाबाजारी भी बढ़ेगी।