चण्डीगढ़ , 24.02.26- : शहर में भगवान वाल्मीकि भवन के निर्माण की मांग को लेकर भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी के सदस्यों ने हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
समिति के सदस्यों ने कहा कि चंडीगढ़ में वाल्मीकि समाज के लिए एक समर्पित भवन की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है, जहां सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। उन्होंने सरकार से इस दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपील की।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को जल्द ही चंडीगढ़ के प्रशासक के संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मांग को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर संयोजक समदर्श वेद, चेयरमैन विकास चंडालिया, उपचेयरमैन कंवल सिद्धू, काली आदिवाल, ओमपाल चावर, धर्मवीर राणा, जसबीर टांक, ज्योति पुहाल, रंजीत मोली, पिंड नरेश जिनवाल, रानी, विशाल वेद, सोनू चंडीगढ़, उदेश पुहाल, पेहल सिंह बिड़ला, पप्पू चावला सहित वाल्मीकि मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।