24 फरवरी को ग्राम पंचायत बटूही में आयोजित होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम

ऊना, 23 फरवरी।विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत बटूही में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे हनुमान मंदिर के मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) करेंगे।

विकास खंड अधिकारी ऊना रमनबीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर ग्राम पंचायत बदोली, त्युडी, बटूही, लोअर बसाल एवं पनोह के ग्रामीणों की जन-समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

=================================

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

बस, ट्रक और टैक्सी ऑपरेटरों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

ऊना, 23 फरवरी| सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज आरटीओ कार्यालय परिसर ऊना में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव और वरिष्ठ सिविल जज अनीता शर्मा ने की। इस जागरूकता शिविर में निजी बस ऑपरेटर, ऑटो एवं टैक्सी यूनियन ऊना, ट्रक ऑपरेटर यूनियन मैहतपुर व ईसापुर, राजकीय महाविद्यालय ऊना तथा डिफेंस अकादमी ऊना के प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान अनीता शर्मा ने उपस्थित बस ऑपरेटरों, चालकों, परिचालकों एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत हिट एंड रन केस, गुड सेमेरिटन, कैशलैस ट्रीटमेंट स्कीम तथा सड़क सुरक्षा नियमों की पालना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की सहायता करने वाले नागरिकों को कानून द्वारा संरक्षण प्रदान किया गया है, ताकि वे बिना किसी भय के घायलों की मदद कर सकें।

इसके साथ ही आरटीओ ऊना ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों के सख्ती से पालन, सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा मानवीय संवेदनशीलता के महत्व पर विशेष बल दिया। इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय ऊना की छात्राओं जिया, ईशिता, दया एवं ईशा ठाकुर तथा डिफेंस अकादमी ऊना की छात्राओं शाशि एवं पल्लवी को बेहतरीन पी.पी.टी. प्रस्तुति के लिए सम्मानित भी किया गया।
=================================

भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली के लिए टेंडर आमंत्रित
मंडी, 23 फरवरी। सहायक आयुक्त मंडी कुलदीप सिंह पटियाल ने बताया कि भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह में 22 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए स्टेज, टेंट व फर्नीचर की व्यवस्था हेतु सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि निविदाएं दो-बिड प्रणाली के तहत 9 मार्च 2026 को दोपहर 2:30 बजे तक उपायुक्त कार्यालय मंडी में जमा करवाई जा सकती हैं और उसी दिन 3 बजे खोली जाएंगी। टेंडर प्रपत्र 2000 रुपये शुल्क पर कार्यालय से अथवा वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं। तकनीकी बिड के साथ 1 लाख रुपये की अर्नेस्ट मनी बैंक ड्राफ्ट या एफडीआर के रूप में जमा करना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि टेंडर ओपनिंग कमेटी को निविदाएं स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।

===========================================

24 फरवरी को मझवाड़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मंडी, 23 फरवरी। विद्युत अनुभाग मझवाड़ के अंतर्गत आने वाले घोड़ीधार, दुदर, निहालग किप्पर, मझवाड़, मड़धार तथा कोर्टमोर्स और आसपास के क्षेत्रों में 24 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह बंद विभाग द्वारा घोड़ीधार में 4 पोल स्ट्रक्चर स्थापित करने तथा 1.5 एमवी सोलर पावर प्रोजेक्ट से जोड़ने के कार्य के चलते किया जाएगा।

सहायक अभियन्ता, विद्युत उप मंडल न. 2, मंडी ई. सुनील शर्मा ने बताया कि कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01905-222958 पर संपर्क किया जा सकता है।

=========================

पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अब डिजिटल माध्यम से मिलेंगे मासिक बिल

मंडी, 23 फ़रवरी । विद्युत उप-मंडल साईग्लू के सहायक अभियंता ई. विनीत कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सरकारी एवं अर्ध-सरकारी कार्यालयों में पोस्टपेड स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं, उन्हें अब मासिक विद्युत बिल उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होंगे। सभी पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिलिंग प्रत्येक माह की पहली तारीख को स्वतः हो जाएगी और स्वतः जनित बिल स्टेटमेंट को बोर्ड द्वारा प्रमाणित बिल की मान्य प्रति माना जाएगा।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपना मासिक उपभोग विवरण एवं बिल स्टेटमेंट हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के आधिकारिक मोबाइल ऐप पर भी देख सकते हैं। पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी पर प्राप्त बिल का उपभोक्ता स्वयं प्रिंट निकाल सकता है। हार्ड कॉपी केवल लिखित अनुरोध पर ही उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर अथवा ईमेल आईडी अपडेट करवाने के इच्छुक उपभोक्ता कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत उप-मंडल साईग्लू कार्यालय में आवेदन पत्र के साथ उपस्थित होकर अपना विवरण अपडेट करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता कार्यालय साईग्लू से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष संख्या 01905-281221 पर संपर्क कर सकते हैं।

=============================

SOLAN,दिनांक 23.02.2026
मध्यस्थता से करवाए मामलों का निपटारा

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन आकांक्षा डोगरा ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति के मार्गदर्शन में मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 अभियान चलाया गया है। जिसका लाभ उठाने के लिए 31 मार्च, 2026 तक संबंधित अदालतों में आवेदन किया जा सकता है।
आकांक्षा डोगरा ने कहा कि यह अभियान सोलन जिला के जिला न्यायालयों और अधीनस्थ न्यायालयों में चलाया जा रहा है। इसमें विवाह संबंधित पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन चालान मामले, घरेलू हिंसा मामले, चैक बाउंस मामले, वाणिज्यिक विवाद, सेवा मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद, श्रण वसूली के मामले, विभाजन व बेदखली के मुकद्दमे, भूमि अधिग्रहण मामले और अन्य उपयुक्त नागरिक मामलों का निपटारा किया जायेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता को विवादों के वैकल्पिक समाधान की ओर प्रेरित करना और काफी समय से लंबित मामलों को निपटाना है।
उन्होंने कहा कि मध्यस्थता एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें पक्षकारों के मध्य एक प्रशिक्षित मध्यस्थ की सहायता से आपसी सहमति से विवाद को सुलझाया जाता है। यह प्रक्रिया गोपनीय, लचीली और कम खर्चीली होती है। उन्होंने सभी जिला वासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में भाग लें और अपने लंबित विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थता प्रक्रिया को अपनाएं। किसी भी प्रकार की जानकारी या कानूनी सहायता के लिए आम नागरिक राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते है।

===============================================

सोलन-दिनांक 23.02.2026
143 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 26 व 27 फरवरी को

उप रोज़गार कार्यालय बद्दी में 26 फरवरी, 2026 को 57 पदों के लिए तथा उप रोज़गार कार्यालय नालागढ़ में 27 फरवरी, 2026 को 86 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
जगदीश कुमार ने कहा कि मैसर्ज़ हिम इंजीनियर इंडिया प्रा. लि., बददी, वेल्डर, प्रेस ऑपरेटर, ड्राइवर ट्रक, के 17 पद तथा मैसर्ज़ अर्युदा गलोबल चंडीगढ, ऑपरेटर, टेलेकालर, कोरडीनेटर, फील्ड इंजीनियर के 40 पदों को भरने लिए 26 फरवरी, 2026 को उप-रोजगाार कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर, बददी, नजदीक गुरुद्वारा संडोली, जिला सोलन, व मैसर्ज़ पेंगुइन इलेकटाªॅनिक प्रा. लि. नालागढ, द्वारा ट्रेनी के 80 पद, व मैसर्ज कोमेड केमिकल बददी द्वारा एग्जीक्यूटिव, हेल्पर, केमिस्ट के 6 पदों को भरने लिए 27 फरवरी, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, नालागढ, जिला सोलन, में भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई., वेल्डर, बी.फार्मा, डी.फार्मा, बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स व आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
जगदीश कुमार ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेजों सहित 26 फरवरी, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर, बददी, नजदीक गुरुद्वारा संडोली, जिला सोलन, तथा 27 फरवरी, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, नालागढ, जिला सोलन, में प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार दूरभाष नम्बर 9872640412, 9816928706 तथा 8219971112 पर सम्पर्क कर सकते है।

=============================================

19 फरवरी तक करें 18 से 42 सीटर बसों के स्टेज कैरिज हेतु आवेदन
धर्मशाला, 23 फरवरी: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश सरकार, परिवहन विभाग द्वारा राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के अंतर्गत अधिसूचित चिह्नित मार्गों पर स्टेज कैरिज सेवाओ हेतु हिमाचल के स्थायी निवासियों के लिए 18 से 42 सीटर बसों हेतु आवेदन 19 फरवरी 2026 तक मांगे गए हैं। जिन भी प्रार्थियों ने एचपीडीटी के सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन अप्लाई किया हैं तथा आवेदनों में सीटिंग नहीं दर्शाई है, उनसे अनुरोध है कि वह सीटिंग निर्धारित करके लिखित रूप में आवेदन पत्र के माध्यम द्वारा इस कार्यालय में तीन दिन के भीतर जमा करवाना सुनिश्चित करें, अन्यथा आवेदन पर विचार भी नहीं किया जाएगा।