चण्डीगढ़, 20.02.26- : श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26 के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र एवं एनसीसी नौसैनिक विंग के कैडेट मानस रंजन ने गणतंत्र दिवस परेड 2026 में प्रतिष्ठित ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर (एआईजीओएच) टीम का हिस्सा बनकर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया। इस टीम ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परेड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की एनसीसी नौसैनिक विंग इकाई, जिसका नेतृत्व डॉ. सुरजीत सिंह कर रहे हैं, ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। विशेष उल्लेखनीय है कि कैडेट मानस रंजन चंडीगढ़ के कॉलेजों का प्रतिनिधित्व करने वाले नौसैनिक विंग के एकमात्र कैडेट थे, जिन्हें इस विशिष्ट गार्ड ऑफ ऑनर टीम में शामिल किया गया।

प्राचार्य डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उनका चयन और उत्कृष्ट प्रदर्शन अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता का प्रतीक है, जिससे कॉलेज और एनसीसी इकाई को अत्यंत गौरव प्राप्त हुआ है।