चण्डीगढ़, 18.02.26- : श्री गुरु तेग बहादुर स्मार्ट स्कूल, खुड्डा अली शेर गांव में में मैथ्स ओलिंपियाड सामान प्रमाण पत्र समारोह आयोजित किया गया।स्कूल की डायरेक्टर हिमानी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में वॉयस ऑफ वूमेन की अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रूबी गुप्ता मुख्य अतिथि थीं जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल संजय शर्मा जी द्वारा की गई। उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रुबी गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों द्वारा योग्य विद्यार्थी तैयार कर राष्ट्र व समाज को सुदृढ़ करने की आधारशिला रखी जाती है। शिक्षक अपने विद्यार्थियों को एक मूर्ति कलाकार की तरह तराशकर बहुमुखी प्रतिभाशाली बना सकता है। मैथ्स ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र रुबी गुप्ता द्वारा प्रदान किए गए।

मैथ्स ओलिंपियाड में गुरप्रीत कौर ने प्रथम स्थान, प्रभु नूर कौर ने द्वितीय स्थान एवं हर्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिमानी शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल संजय शर्मा ने विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत का महत्व बताया। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों विशेष रूप से राधा रानी, हरप्रीत कौर, सुखविंदर कौर, शिव देवी, सुनीता, मलकीत कौर, शिल्पा, दीपिका, साक्षी व जोशना का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर स्पेशल बच्चों की शिक्षिका गुरलीन कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।