चण्डीगढ़, 08.02.26- : ओम महादेव कांवड़ सेवा दल, चण्डीगढ़ के तत्वावधान में शिव महापुराण कथा-6 का भव्य आयोजन 7 फरवरी से 14 फरवरी तक सेक्टर 34 स्थित मेला ग्राउंड में किया जा रहा है। इस सिलसिले में आज मंडी ग्राउंड सेक्टर-45 से कलश रथ यात्रा निकाली गई जिसमें चण्डीगढ़ में पहली बार वृंदावन से लाईं बांके बिहारी जी की चरण पादुकाएं आकर्षण का केंद्र थी। वृंदावन से पधारे पूज्य बाबा चित्र-विचित्र जी, श्री श्री 1008 सुनाक्षी नंद गिरि जी व बाबा हरजीत सिंह रसूलपुरिया जी (अयोध्या लंगर वाले) आदि भी कलश यात्रा में शामिल हुए।
संस्था के महासचिव गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि रथ यात्रा में बैंड-बाजे के साथ नाच-गान और हरि कीर्तन हुआ। यात्रा कथा स्थल सेक्टर-34 मेला ग्राउंड पहुंची, जहां साधु-संत-महात्माओं द्वारा सत्संग और प्रवचन हुए ।
गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में ओम महादेव कावड़ सेवा दल की टीम से नरेश गर्ग, हनी गुलाटी, सोनू गर्ग, अभिषेक, मनोहर लाल, अनिल, अशोक, रिंकू जैन, मोहित, शेर सिंह ठाकुर, पुनीत गोयल सहित संस्था के अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना।
कथा के अंतिम दिन 15 फरवरी को 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा।