चण्डीगढ़, 05.08.25- : डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा की दो पुस्तकों प्रभासि और नृमणा का विमोचन आर्य समाज सेक्टर 7 बी के श्रावणी पर्व के समापन समारोह पर प्रिंसिपल रविंद्र तलवाड़, प्रिंसिपल आरसी जीवन, के के शारदा, प्रेम विज, डॉ सरिता मेहता, प्रकाश चंद्र शर्मा, सुनील कुमार, पवन पॉल की विशेष उपस्थिति में हुआ। पहली पुस्तक प्रभासि काव्य संग्रह डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के सचिव रविंद्र तलवाड़ और नृमणा काव्य संग्रह प्रिंसिपल आरसी जीवन जी को समर्पित किया हैं। यह समर्पण समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए किया गया है। उन्होंने नव प्रकाशित काव्य संग्रह पर बधाई दी है।
रविंद्र तलवाड़ ने कहा कि डॉ. विनोद कुमार ने हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान दिया है। प्रिंसिपल आरसी जीवन ने कहा कि डॉ. विनोद कुमार एक प्रख्यात कवि और लेखक हैं, जिनकी रचनाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं साहित्यिक गुरु प्रेम विज ने कहा कि डॉ विनोद कुमार शर्मा की कलम में न केवल शब्दों की शक्ति है, बल्कि संस्कृति, संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता का भी गहरा स्पर्श है। । डॉ सरिता मेहता ने कहा कि डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने प्रत्यक्ष और आभासी, दोनों माध्यमों से कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलनों में अपनी कविताओं की प्रस्तुति देकर वैश्विक साहित्यिक संस्कृति में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। के के शारदा ने कहा कि सभी कृतियां हिंदी साहित्य जगत को समृद्ध बनाने के उनके समर्पण, रचनात्मकता और अटूट जुनून का प्रतीक है। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कुमार ने कहा कि उनकी रचनात्मक प्रतिभा हिंदी भाषा और साहित्य के उज्ज्वल आकाश में एक चमकते सितारे की तरह प्रकाशित हैं। आर्य समाज के मंत्री प्रकाश चंद्र शर्मा ने कहा कि डॉ शर्मा की रचनात्मकता, साहित्यिक साधना और लेखन हिंदी जगत में प्रेरणा का स्रोत बन गया है। डॉ शर्मा ने विमोचन समारोह पर उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।