चंडीगढ़-15.06.25-आज पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा की उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति अब केवल चिंता का विषय नहीं, बल्कि एक गंभीर प्रशासनिक विफलता का संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि बीते कुछ सप्ताहों में पाँचवीं दुर्घटना और आज 7 निर्दोष लोगों की मृत्यु, यह किसी भी जिम्मेदार शासन के लिए आत्मचिंतन का विषय होना चाहिए।
दुबे ने कहा कि मैं सभी दिवंगत यात्रियों व पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि शोकाकुल परिवारों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्राप्त हो।
लेकिन यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी भीषण घटनाओं के बावजूद न कोई निष्पक्ष उच्चस्तरीय जाँच की गई, न सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा हुई।
अंत में दीपा दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार से स्पष्ट प्रश्न है — जब हादसे सिलसिलेवार हो रहे हैं, तो जवाबदेही तय क्यों नहीं की जा रही? क्या देश के नागरिकों की जनजीवन की सुरक्षा इस भाजपा सरकार की प्राथमिकता में नहीं है?