चण्डीगढ़, 10.05.25- : भगवान परशुराम भवन, सैक्टर 37 सी में आज श्री ब्राह्मण सभा, चंडीगढ़, श्री देवालय पूजक परिषद और सोनाक्षी महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा की एक संयुक्त बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि भारतीय जल थल और नभ सेना के मनोबल, शक्ति, बुद्धि और विजय प्राप्ति के लिए शनिवार, 10 मई को सांय 4. 30 को सामूहिक माँ बगलामुखी महायज्ञ किया जायेगा। श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान यशपाल तिवारी ने बताया कि देश की विजय प्राप्ति के लिए यह आध्यात्मिक उपचार और उपक्रम समयानुसार अति आवश्यक है। पूर्व काल में ऐसे सभी उपयोगी कार्य हवन यज्ञ से ही किया जाता रहा है।