नहान,27.04.25-, डाॅ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत जिला सिरमौर का संगोष्ठी कार्यक्रम आज 27 अप्रैल, 2025 को जिला कार्यालय नाहन में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के नाते नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डाॅ. राजीव बिन्दल ने की और मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महांमत्री भाजपा बिहारी लाल शर्मा ने अपना उदबोधन दिया। इस संगोष्ठी कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चैधरी, विधायक रीना कश्यप, प्रदेश सचिव एवं जिला सिरमौर प्रभारी डाॅ. डेजी ठाकुर, प्रदेश सचिव मुनीष चैहान, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता, रेणुका से प्रत्याशी रहे नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव भण्डारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता आदि जिला के नेतृत्व ने भाग लिया।
डाॅ. बिन्दल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता संविधान की प्रति को लहराते हुए अनर्गल बयानबाजी करते हुए घूमते हैं जिन्होनें संविधान को 76 बार अपनी गद्दी बचाने के लिए, तुष्टीकरण के लिए और वोट प्राप्ति के लिए इस्तेमाल किया वो संविधान को बचाने की सौंगध खाते हुए दिखाई देते है। उन्होनें कहा कि संविधान की धारा 356 का दुरूपयोग करते हुए 88 बार प्रदेश की सरकारांे को कांग्रेस के नेताओं द्वारा ध्वस्त किया गया। 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई, संविधान की धज्जियां उड़ाई गई और आज उनके वारिस झूठ का पुलिंदा लेकर देश को बरगलाने में लगे हैं।