पंचकूला, 09.09.23- : रामगढ़ के मोरठिकरी स्थित साईं मंदिर में कान्हा को रंग-बिरंगे फूलों से सजाते हुए कलरफुल लुक दी गई। पुरोहित शंकराचार्य ने खास ट्यूलिप, लिलि, जैसमिन फूलों और लटकन से सजावट की। साथ ही 51 तरह के फल-फ्रूट्स से आलीशान दरबार तैयार किया। उपवन का सीन क्रिएट करते हुुए उसमें बाल गोपाल की पालकी को चुनरी से जोड़कर झूलन बनाया। रात बारह बजते ही मंदिर में पहले में कान्या का पंचामृत से अभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल, गुलाब से पहले उनका स्नान कराया गया। इसके बाद उन्हें नए वस्त्र पहनाकर पालकी में बिठाया गया। फिर आरती कर भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पालकी पर विराजे कान्हा को झूला झुलाया और भंडारा प्रसाद का आनंद लिया।