चंडीगढ़ 27 सितंबर 2022. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर मनाये जा रहे सेवा पखवड़े के
अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा बुधवार को एक बुद्धिजीवी
सम्मेलन का आयोजित किया जा रहा है जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता
एवं सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया मुख्य अतिथि के
रूप में हिस्सा लेंगे तथा समारोह के मुख्य वक्ता भी होंगे।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि
यह बुद्धिजीवी सम्मेलन बुधवार 28 सितंबर 2022 को सांय 5:00 बजे से
सेक्टर 37 स्तिथ ला भवन में आयोजित किया जाएगा।
इस सम्मेलन में गौरव भाटिया नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार की
जन हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे तथा भाजपा की नीतियों के
बारे में बताएंगे। यह सम्मेलन समस्त बुद्धिजीवी वर्ग को भाजपा की
नीतियों से अवगत कराने हेतु आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में शहर
के प्रतिष्ठित व्यक्ति, वकील, पत्रकार, उद्योगपति, व्यापारी, नौकरी
पेशा व्यक्ति, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सेवानिवृत्त सेना अधिकारी आदि सभी
वर्गों से लोग शामिल होंगे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने शहर के सभी बुद्धिजीवी
वर्ग से अपील की है कि वे पार्टी लेवल से ऊपर उठकर अधिक से अधिक संख्या
में सम्मेलन में शामिल होकर गौरव भाटिया के विचार सुने।