जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्टसमैन (सिविल) के भरे जाएंगे 7 पद
17 सितंबर तक रोजगार कार्यालय में अपना नाम पंजीकृत/अद्यतन करवाना करें सुनिश्चित
चम्बा, 14 सितम्बर-जिला रोजगार अधिकारी चम्बा, जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जूनियर ड्राफ्टसमैन (सिविल) के 7 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 3, सामान्य ईडब्ल्यूएस का 1, सामान्य आईआरडीपी का 1, अनुसूचित जाति का 1 तथा अनुसूचित जाति बीपीएल का 1 पद शामिल है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त पदों एवं श्रेणियों के पात्र अभ्यार्थी, जिन्होंने अभी तक अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अथवा अद्यतन नहीं करवाया है, वे 17 सितम्बर, 2026 तक अपना पंजीकरण/अद्यतन सुनिश्चित करें। अभ्यार्थियों का रोजगार पंजीकरण एवं वैधता वर्तमान तिथि तक अद्यतन होना आवश्यक है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी संबंधित रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
=============================
हमीरपुर में 150 पदों के लिए साक्षात्कार 18 को

हमीरपुर 14 सितंबर। नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड में फ्लोर स्टाफ के 150 पदों को भरने के लिए 18 सितंबर को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक के बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 14,300 रुपये मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम भत्ता, पीएफ, ईएसआईसी और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इनका कार्यस्थल नालागढ़ होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
========================================
आरआइएमसी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा छह दिसंबर को
इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर तक कर सकते हैं आॅनलाइन आवेदन
एक से सात अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका

धर्मशाला, 14 सितम्बर: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री काॅलेज (आरआइएमसी) में जुलाई 2027 सत्र में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से प्रवेश परीक्षा छह दिसंबर को पेन-पेपर मोड में आयोजित होगी। परीक्षा की अवधि चार घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है।
यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 2 जुलाई 2013 से 1 जनवरी 2015 के बीच जन्मे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 30 सितंबर शाम पांच बजे तक आॅनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान 30 सितंबर रात 11ः50 बजे तक किया जा सकेगा।
इसके बाद एक से सात अक्टूबर शाम पांच बजे तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सात अक्टूबर रात 11ः50 बजे तक शुल्क जमा करवाना होगा।
सामान्य वर्ग, रक्षा कर्मियों एवं पूर्व सैनिकों के बच्चों तथा केंद्रीय सूची के ओबीसी.एनसीएल अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है। एससी.एसटी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 750 रुपये है। विलंब से आवेदन करने पर निर्धारित परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।
ओबीसी-एनसीएल अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी जाति केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल है। केवल राज्य की ओबीसी सूची में शामिल अभ्यर्थी ओबीसी-एनसीएल का लाभ नहीं ले सकेंगे।
लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के उत्तर पत्रक, प्रश्नपत्र सेट और उत्तर कुंजी एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। लिखित परीक्षा का परिणाम 20 फरवरी 2027 तक घोषित किया जाना प्रस्तावित है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अप्रैल 2027 में दूसरे चरण की मौखिक परीक्षा प्रस्तावित है। इसकी तिथि बाद में एनटीए और आरआइएमसी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
परीक्षा केंद्र और परीक्षा का समय प्रवेश पत्र में बताया जाएगा। परीक्षा से लगभग 12 से 15 दिन पहले परीक्षा शहर की सूचना तथा परीक्षा से पांच से सात दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
=========================================
सोलन-दिनांक 14.09.2026
15 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 15 सितम्बर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता विपुल कश्यप ने दी।
विपुल कश्यप ने कहा कि 15 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक अमलेक टावर, विश्वकर्मा फर्नीचर, डोमिनोज़, ला पाइनॉज़ पिज्ज़ा, गोयल हाडवेयर्स, साई एक्वा एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त समय व तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
=========================================
सोलन दिनांक 14.09.2026
डॉ. शांडिल 15 सितम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 15 सितम्बर, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 15 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10.15 बजे ब्रुरी स्थित अशीर्वाद-शर्मा कॉपलेक्स में आयोजित ‘बघाट दिवस’ समारोह में मुख्यातिथि होंगे।
.0.