चण्डीगढ़, 15.05.26- : कल सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए। जहां गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सेक्टर-35 चंडीगढ़ के मेधावी विद्यार्थी अनूप सैनी ने 12वीं क्लास (नॉन मेडिकल स्ट्रीम) में 500 में से 497 अंक प्राप्त कर 99.4% के साथ ट्राईसिटी में टॉप किया। इस उपलब्धि पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने स्कूल प्रिंसीपल सीमा बी. ग्रोवर और ट्राईसिटी टॉपर अनूप सैनी को फोन कर बधाई दी। इस स्कूल के कुल 39 विद्यार्थी ऐसे है जिन्होंने 90% से ऊपर अंक हासिल किये है। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक नीतीश सिंगला ने भी स्कूल प्रिंसिपल और अनूप सैनी को फोन कर बधाई दी।