ऊना, 21 नवंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह सायं 5 बजे धर्मपुर में आयोजित विशाल छिंज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।


जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री धर्मशाला में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात सायं 5 बजे धर्मपुर पहुंचेंगे। मेले में शामिल होने के बाद उनका रात्रि ठहराव अपने निवास स्थान गोंदपुर जयचंद में रहेगा।