पंजारा-चौरी सड़क 14 नवंबर तक रहेगी बंद
धर्मशाला, 31 अक्तूबर: पंजारा से चौरी वाया सुखार चौधरियां 5.5 किलोमीटर सड़क के हिस्से के बुनियादी ढांचे में सुधारीकरण निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से पूरा करने के दृष्टिगत उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों की आवाजाही 14 नवंबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
सड़क बंद रहने की अवधि के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक मार्गों के रूप में सुखार से चौरी, हरिजन बस्ती होते हुए तथा सुखार से सरुं सड़क का उपयोग कर सकेंगे।