हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरों के साक्षात्कार 15 को

हमीरपुर 06 अक्तूबर। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी माइक्रो सीमलैस में जूनियर इंजीनियर और ट्रेनी जूनियर इंजीनियर के 30 पदों को भरने के लिए 15 अक्तूबर को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटैक या डिप्लोमाधारक होना चाहिए। इन पदों के लिए 25 से 40 वर्ष तक के फ्रैशर्स पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 16 से 17 हजार रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी तथा उनका कार्यस्थल बद्दी के साथ लगता औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
========================================
नादौन और भड़ोली के कई क्षेत्रों में 8-9 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 06 अक्तूबर। 132केवी विद्युत उपकेंद्र अणु के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि 8 और 9 अक्तूबर को विद्युत उपकेंद्र नादौन में पुराने 11केवी जीओ स्विचों को बदलने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान 11केवी फीडर नादौन और मझीण की विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। जबकि, 11केवी फीडर कोहला, सेरा, भंूपल, धनेटा, अमतर, भड़ोली, सिल्ह और इसके आस-पास के इलाकों की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से सायं 5 बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।