हमीरपुर में भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
हमीरपुर 02 अक्तूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को जिला हमीरपुर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। हमीरपुर शहर के प्रसिद्ध गांधी चौक पर जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, प्रशासन की ओर से एडीसी अभिषेक गर्ग, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, नायब तहसीलदार जगदीश ठाकुर, अन्य अधिकारियों, खाद्य आपूर्ति निगम के बीओडी मैंबर विक्रम शर्मा, कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक निशा कटोच, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, अन्य कांग्रेसी नेताओं राजेश आनंद, विवेक कटोच, ज्योति खन्ना, पुरुषोत्तम कालिया, आरसी डोगरा, डॉ. हर्ष कालिया, मनोज शर्मा, संदीप शर्मा, निशांत शर्मा, रजत राणा, एनएसयूआई अध्यक्ष टोनी ठाकुर, अन्य नेताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्र के लिए दोनों महान विभूतियों के योगदान का स्मरण किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर भारत को आजादी दिलाई थी और विश्व के अन्य देशों ने भी उन्हीं के बताए मार्ग का अनुसरण करके आजादी पाई। लाल बहादुर शास्त्री ने भी कठिन दौर में देश को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया था। ये दोनों महान विभूतियां प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद नगर निगम ने स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किया।
=============================================
सुनील शर्मा बिट्टू ने मटाहणी में किया अंडर-17 खेल प्रतियोगिता का उदघाटन
कहा, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खिलाड़ियों के लिए घोषित किए हैं करोड़ों के ईनाम
हमीरपुर 02 अक्तूबर। हाई स्कूलों के छात्रों की जिला स्तरीय अंडर-17 खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी में आरंभ हो गई। इस प्रतियोगिता में वॉलीबाल, बैंडमिंटन और कबड्डी की स्पर्धाएं करवाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजन समिति, टीम प्रभारियों और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों का बहुत ज्यादा महत्व होता है, क्योंकि ये गतिविधियांे के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।
सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश का कार्यभार संभालते ही स्कूली खिलाड़ियों की डाइट मनी में दोगुणा से ज्यादा वृद्धि करके इसे 250 रुपये कर दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले स्कूली खिलाड़ियों के लिए उच्च श्रेणी की रेल यात्रा और आवश्यकता पड़ने पर हवाई यात्रा का भी प्रावधान किया है। ओलंपिक खेलों, एशियाई, राष्ट्रमंडल और अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये के नकद पुरस्कार घोषित किए हैं। अभी जापान में चल रही एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले हिमाचली खिलाड़ियों को भी अब करोड़ों रुपये के नकद ईनाम दिए जाएंगे।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि नादौन में अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम को निर्माण कार्य पूरा होने वाला है, जिसमें 14 खेलों के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधाओं का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर को मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, डेंटल कालेज, अलाइड हैल्थ सर्विसेज कालेज, कैंसर संस्थान, डेडिकेटड साइंस कालेज, बस स्टैंड और कई अन्य बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इससे जिला को एक नई पहचान मिल रही है।
इससे पहले, मेजबान पाठशाला की प्रधानाचार्य नीश तोमर और एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, टीम प्रभारियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
उदघाटन समारोह में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, सेकेंडरी शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा, सेवानिवृत्त उपनिदेशक रेणु कौशल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद और संजीव चोपड़ा, एसएमसी की प्रधान सुमना कुमारी, पूर्व एसएमसी प्रधान संजीव शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।