9 तक बंद रहेगी बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क
हमीरपुर 01 अक्तूबर। बड़सर उपमंडल के अंतर्गत बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात अब 9 अक्तूबर तक बंद किया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क के मरम्मत एवं अपग्रेडेशन का कार्य अभी कुछ शेष है। इस कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनांे की आवाजाही 9 अक्तूबर तक बंद की जा रही है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।