हमीरपुर 02 सितंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर की प्रसिद्ध संस्था धर्मार्थ रोगी सेवा संस्था की सदस्यता ग्रहण की है। सीनियर सिटीजन काउंसिल के सदस्यों के साथ मुलाकात के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने यह सदस्यता ली। धर्मार्थ रोगी सेवा संस्था और सीनियर सिटीजन काउंसिल के कार्यों की सराहना करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ये संस्थाएं सामाजिक कार्यों में बहुत बड़ा योगदान दे रही हैं। इन संस्थाओं ने अपने सराहनीय कार्यों के कारण केवल हमीरपुर में ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि धर्मार्थ रोगी सेवा संस्था से जुड़कर वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सदस्यता प्रदान करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सीनियर सिटीजन काउंसिल के प्रधान भगवान दास शास्त्री, वरिष्ठ उपप्रधान पीसी वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान कैप्टन रमेश चंद, महासचिव कुलदीप शर्मा, वित्त सचिव राकेश पुरी, पूर्व प्रधान विजय कुमार पुरी, ओम प्रकाश शर्मा, दीप चंद शर्मा, जगरनाथ शर्मा, कुलदीप कमल, ओम प्रकाश ठाकुर, अन्य सदस्य, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, मेडिकल कालेज अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के सदस्य मनोज शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।