हमीरपुर 28 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नादौन दौरे के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार शाम को करीब पौने चार बजे हैलीकॉप्टर के माध्यम से अमतर ग्राउंड पहुंचेंगे और इसके तुरंत बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन के भवन का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास के पश्चात वह अपने पैतृक गांव सेरा के लिए रवाना हो जाएंगे।
रविवार सुबह करीब 11 बजे वह कांगू में जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। दोपहर करीब पौने 12 बजे वह कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो जाएंगे।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने तथा मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।