उखली में मनाया गया 77वां वन महोत्सव, सुनील शर्मा बिट्टू ने किया पौधारोपण
August 26, 2026 06:41 PM
हमीरपुर 26 अगस्त। वन विभाग ने बुधवार को गांव उखली में 77वां वन महोत्सव मनाया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर पौधारोपण किया।
इस अवसर पर विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में उपस्थित अन्य स्थानीय लोगों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य की वन संपदा हमारी अमूल्य धरोहर ही नहीं, बल्कि यह प्रदेश की जलवायु का संरक्षण भी करती है और प्राकृतिक सुंदरता को निखारती है। इसलिए, वनों का संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के वनों के संरक्षण के साथ-साथ पौधारोपण के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए हैं। इसके लिए राजीव गांधी वन संवर्द्धन योजना आरंभ की गई है। प्रदेश सरकार इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों, महिला मंडलों और युवक मंडलों को पौधरोपण एवं इन पौधों की देखभाल के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। इससे प्रदेश का हरित आवरण बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पौने चार वर्ष के अपने कार्यकाल के दौरान कई सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं और जिला हमीरपुर के लिए मेडिकल कालेज, बस स्टैंड, हैलीपोर्ट, डेडिकेटड साइंस कालेज और कई अन्य बड़ी परियोजनाएं मंजूर की हैं। इससे जिला में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।
इस अवसर पर वन अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और स्थानीय लोगों का स्वागत किया तथा विभाग के पौधारोपण कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्थानीय पंचायत प्रधान सुमन कुमारी, उपप्रधान दौलत राम, पंचायत सदस्य लेखराम और अन्य पंचायत जनप्रतिनिधियों ने भी सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, वन उप अरण्यपाल अंकित कुमार सिंह, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के पदाधिकारी, वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook