शिमला, 13.08.26-: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 15 अगस्त, 2026 को जिला बिलासपुर में पी0एम0 श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर के प्रांगण में 80वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कुलदीप सिंह पठानियां 11:00 बजे आयोजन स्थल पर पहुँचेंगे तथा 11 बजकर 2 मिनट पर ध्वजारोहण करेंगे। पठानियां 11 बजकर 5 मिनट पर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इससे पूर्व कुलदीप सिंह पठानियां 10 बजकर 40 मिनट पर शहीद स्मारक (चंगर) भी जाएंगे तथा माल्यार्पण करेंगे।

कुलदीप सिंह पठानियां 11 बजकर 20 मिनट पर समारोह में शामिल लोगों को अपने सम्बोधन के माध्यम से शुभ सन्देश देंगे। तदोपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे तथा पठानियां अपने कर कमलों द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए चयनित लोगों को पुरस्कार वितरित करेंगे।