6 से 8 अगस्त तक जिले में होंगी विशेष ग्राम सभाएं : उपायुक्त जतिन लाल

बीपीएल परिवारों से होगा सीधा संवाद, वास्तविक आवश्यकताओं का होगा आकलन


ऊना, 30 जुलाई. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले में 6, 7 और 8 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में चरण-I से चरण-VII तक चयनित बीपीएल परिवारों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। परिवारों के साथ सीधे संवाद के माध्यम से उनकी वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन किया जाएगा तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी अभिसरण से उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चयनित बीपीएल परिवारों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि उनके साथ सीधे संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं का आकलन किया जा सके। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत प्रधान, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से चयनित परिवारों को समय पर सूचना देने, बैठक स्थलों पर बैठने की व्यवस्था, आवश्यक अभिलेख, विभागीय समन्वय तथा अन्य सभी तैयारियां पूर्व से ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रकार रहेगा विशेष ग्राम सभाओं का कार्यक्रम
विकास खंड अंब के अंतर्गत 6 अगस्त को ग्राम पंचायत डूहल बटवाला, घंघरेट, भगडा, ज्वाल, बेहड़ जस्वा, चरूड़, टकारला, बधमाना, सपौरी, छपरोह, धन्दड़ी, लोहारा लोअर, राजपुर जस्वां, सिद्ध चलेहड़, खरोह, धर्मशाला महंता, पोलीयां पुरोहितां, ठठल, मन्दौली, सेरी व कोहड़छन में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित होंगी ।
7 अगस्त को अम्बटिल्ला, कटौहड़ कलां, घेवट बेहड़, बदाऊं, अंदौरा लोअर, लडोली, नन्दपुर, मैड़ी खास, त्याई, सारडा, भैरा, दिलवां, डूहल बंगवाला, अंदौरा अप्पर, गिंडपुर मलोन व कुठियाड़ी तथा 8 अगस्त को कुठेड़ा खैरला, कटौहड़ खुर्द, कलरूही, प्रंभ, शिवपुर, भटेड़, धर्मशाला महत्ता खास, मुबारिकपुर, लोहारा अप्पर, जबेहड़, चौआर, ज्वार, धुसाडा, नैहरी नौरंगा, दियाड़ा व नारी चिंतपूर्णी में विशेष ग्राम सभा की बैठकें होंगी।

वहीं, विकास खंड बंगाणा के तहत 6 अगस्त को ग्राम पंचायत हटली केसरू, रायपुर, पल्लियाँ, धतोल, अरलूखास, चंगर, बडूही, बल्ह, बैरियां, बोहरू, बुधान, बुढबार, खरयालता, डीहर, डोहगी, टकोली, सोहारी, दोबड़ में बैठकें आयोजित होंगी। 7 अगस्त को ग्राम पंचायत मोमन्यार, जसाणा, चौकी खास, लठियाणी, चमियाडी, टीहरा, कठोह, चुल्हड़ी, ढियुंगली, धुंधला, सिहाना, तनोह, करमाली, थानाकलां, जोल, पलाहटा, घुघन ककराना, टांडा व बौल तथा 8 अगस्त को मलांगड़, सुकड़ियाल, थहडा, पिपलू, छपरोह कलां, चौली, धनेत, मंदली, परोइयां कलां, बल्ह खालसा, अंबेहड़ा-धीरज व डोहक में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित होंगी।

विकास खंड गगरेट की ग्राम पंचायत मरवाड़ी, गणु मन्दवाड़ा, सलोह बैरी, जोह, गुगलैहड़, बढ़ेडा राजपूतां, जाडला कोयडी, लोहारली, संघनई, दियोली, घनारी व नंगल जरियाला में 6 अगस्त को ग्राम सभाएं लगेंगी।
ग्राम पंचायत डंगोह खुर्द, पीरथीपुर, डंगोह खास, अभयपुर, कुठेड़ा जसवालां, मवा सिंधिया, टटेहड़ा, ओयल, अम्बोआ, मवां कहोलां, चलेट, बबेहड़, रामनगर व नकड़ोह में 7 अगस्त को तथा भद्रकाली, रायपुर, गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर, ब्रह्मपुर, बड़ोह, कलोह, गगरेट अप्पर, अम्बोटा, मरवाड़ी, गणु मन्दवाड़ा, सलोह बैरी, जोह, अमलैहड़ व भंजाल अप्पर में 8 अगस्त को विशेष सभाएं आयोजित होंगी।

इसके अतिरिक विकास खंड हरोली के तहत कुठारबीत, ललड़ी, पंडोगा निचला, लोअर ललड़ी, नगनोली, लोअर पंजावर, पंडोगा, भदसाली, पंजावर, बढेडा, सलोह, बढेड़ा लोअर, दुलेहड़, पबोवाल, छेत्रां व ईसापुर में 6 अगस्त को,
ग्राम पंचायत सिंगा, हलेड़ा बिलना, बाथड़ी, धर्मपुर, हीरानगर, घालुवाल, कांगड़, गोन्दपुर बुल्ला, कुंगड़त, पालकवाह, हीरा, बीटन, सैंसोवाल, बटकलां, भंडियारा व चन्द्रपुर में 7 अगस्त को तथा ग्राम पंचायत भदसाली हार, भदौड़ी, रोडा, बाथू, पोलियां बीत, बालीबाल, हरोली, खड, समनल, भैणी खड, ईसपुर टांडा, नंगलखुर्द, गोन्दपुर जयचन्द, जखेवाल, मल्लूवाल, कर्मपुर में 8 अगस्त को ग्राम सभाएं आयोजित होंगी।

विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत चताड़ा, देहलां लोअर, देहलां अप्पर, जखेड़ा, अवादा बराना, बीनेवाल, फतेहपुर, जनकौर, डंगोली, झम्बर, कुरियाला, लमलैहड़ी, नंगल सलांगड़ी, नारी, पनोह, डंगेडा, बारसड़ा में 6 अगस्त को, रायपुर सहोड़ा, टब्बा, मैहतपुर, उदयपुर, झुडोवाल, खानपुर, लमलैहड़ी, मजारा, भडोलियां कलां, छतपुर, भटोली, चड़तगढ़, बटुही, कमोला, डठवाड़ा, धमान्द्री व बसल निचला में 7 अगस्त को तथा सासन, अप्पर बड़डाला, बरनोह, बसोली, मलूकपुर, नंगडा, सनौली, सुनेहरा, अजौली, बडैहर, बनगढ़, बड़डाला, मदनपुर, समुरकलां, त्युडी, टक्का, ठाकुर द्वारा, बदौली, बडसाला, व बसल अप्पर में 8 अगस्त को विशेष ग्राम सभाएं लगेंगी।
==================================================
समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे हों विकास कार्य : विवेक शर्मा

विधायक ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की

निर्देश...31 मार्च तक मनरेगा के सभी लंबित कार्य पूरे करें


ऊना, 30 जुलाई. विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड ऊना की पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। वे गुरुवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) ऊना के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों, मनरेगा, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत विकास कार्यों तथा अन्य सार्वजनिक परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि जनता को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना तथा विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए गांवों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, जल निकासी, सामुदायिक भवन, खेल मैदान, पार्क, श्मशान घाट तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए संपर्क मार्गों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में तेजी लाई गई है। इससे आवागमन सुगम होने के साथ किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में भी सुविधा मिली है। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत लंबित सभी कार्यों को 31 मार्च, 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत ग्रामीण रास्तों का निर्माण, वर्षा जल संरक्षण, भूमि सुधार, जल निकासी व्यवस्था तथा सार्वजनिक परिसंपत्तियों के निर्माण सहित अनेक कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।
विवेक शर्मा ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का साझा दायित्व है। उन्होंने विधायक निधि के अंतर्गत चल रहे सभी विकास कार्यों को भी समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुख-आश्रय योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को मकान उपलब्ध करवाने तथा गरीब परिवारों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने आपदा प्रबंधन के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को मकान, आर्थिक सहायता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को पूरा करने के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बैठक के दौरान ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। खंड विकास अधिकारी राहुल धीमान ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से पंचायतवार विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर कुटलैहड़ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक मिंका, जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, संबंधित पंचायतों के प्रधान एवं उपप्रधान तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-