चम्बा, 22 जुलाई -25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 25 जुलाई को सायं चम्बा पहुंचेंगे।
26 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2026 के शुभ आरंभ अवसर पर राज्यपाल महोदय के साथ रहेंगे ।
इसके अतिरिक्त रात्रि 8:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष राज्यपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में भी शामिल होंगे।