उपायुक्त चंबा ने किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण,
कार्यालयों में कार्यप्रणाली तथा रिकॉर्ड भंडार बारे की विस्तृत जांच,
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने शनिवार को जिला मुख्यालय में सहायक पंजीयक (सहकारी सभाएं), जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक तथा तहसीलदार (निर्वाचन) के कार्यालयों का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कार्यालयों में विभागीय कार्यप्रणाली व कार्य प्रगति के अलावा साफ सफाई तथा सुविधाओं की भी विस्तृत जांच की। इस मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में रखे गए अनावश्यक पुराने रिकॉर्ड को न्यूनतम समय अवधि के भीतर निष्पादित किया जाए ताकि कार्यालयों में स्थान का सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जिला में स्थानीय स्तर पर दूध की पैदावार तथा अन्य कृषि उत्पादों को सहकारी सभाओं के माध्यम से विपणन व बिक्री सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर सहायक पंजीयक (सहकारी सभाएं ) सुरजीत धीमान, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक करण ठाकुर, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा तथा जिला अंकेक्षण अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।