पंचायतीराज संस्थाओं के विभिन्न पदों के लिए 420 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
तीन प्रधान, दो उप-प्रधान तथा 415 पंचायत वार्ड सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित
जिला में घुमारवीं विकास खंड के अंतर्गत एकमात्र छंदोह पंचायत निर्विरोध निर्वाचित
बिलासपुर, 16 मई: जिला बिलासपुर में पंचायतीराज संस्थाओं के विभिन्न पदों के लिए कुल 420 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है, जिनमें तीन प्रधान, दो उप-प्रधान तथा 415 वार्ड सदस्य शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिला बिलासपुर में पंचायतीराज संस्थाओं के विभिन्न पदों के लिए 420 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घुमारवीं विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत छंदोह को जिला की एकमात्र पंचायत होने का गौरव प्राप्त हुआ है, जो संपूर्ण रूप से निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
उन्होंने बताया कि सदर विकास खंड के अंतर्गत 135 वार्ड सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। घुमारवीं विकास खंड के तहत एक प्रधान, एक उप-प्रधान तथा 129 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। झंडूता विकास खंड के अंतर्गत एक प्रधान तथा 96 पंचायत सदस्य, जबकि श्री नैना देवी जी विकास खंड के तहत एक प्रधान, एक उप-प्रधान तथा 55 पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद तथा पंचायत समितियों के लिए कोई भी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार आगामी 26, 28 तथा 30 मई को तीन चरणों में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। ग्राम पंचायतों के मतों की गिनती संबंधित ग्राम पंचायतों के मुख्यालयों में मतदान के उपरांत की जाएगी, जबकि पंचायत समितियों तथा जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर होगी।
=========================================
जिला के चार शहरी निकायों के चुनाव के लिए मतदान पार्टियां चुनाव सामग्री के साथ रवाना
17 मई (रविवार) प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा मतदान, चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण
बिलासपुर 16 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (शहरी निकाय) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के चार शहरी निकायों के चुनाव के लिए आज मतदान पार्टियों को सम्बन्धित शहरी निकाय मुख्यालयों से उनके गंतव्य के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 17 मई (रविवार) प्रातः 7 बजे से अपराहन 3 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसके उपरांत इसी दिन निर्धारित मतगणना स्थलों पर मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर नगर परिषद के लिए 11 मतदान दलों, जिनमें 44 मतदानकर्मी तथा 22 सुरक्षाकर्मी शामिल है को चुनावी ड्यूटी में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त 03 मतदान दलों को रिजर्व में रखा गया है। इसी तरह नगर परिषद घुमारवीं के लिए 09 मतदान दलों, जिनमें 36 मतदानकर्मी तथा 18 सुरक्षाकर्मी शामिल है को चुनावी ड्यूटी में तैनात किया गया है। जबकि 04 मतदान दलों को रिजर्व में रखा गया है।
राहुल कुमार ने बताया कि नगर परिषद श्री नैना देवी जी के लिए 07 मतदान दलों, जिनमें 28 मतदानकर्मी तथा 14 सुरक्षाकर्मी शामिल है को चुनावी ड्यूटी में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त 04 मतदान दलों को रिजर्व में रखा गया है। जिला की नगर पंचायत शाहतलाई के लिए कुल 07 मतदान दलों, जिनमें 28 मतदान कर्मी तथा 14 सुरक्षाकर्मी शामिल है को चुनावी ड्यूटी में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त 02 मतदान दलों को रिजर्व में रखा गया है।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से जिला के सभी चारों शहरी निकायों में मतदान कराया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। उन्होंने सम्बन्धित नगर निकायों के मतदाताओं से बढ-चढ कर मतदान में भाग लेने का आह्वान किया है।
============================================

===============================================
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन सतर्क, बिलासपुर शहर में निकाला फ्लैग मार्च
बिलासपुर, 16 मई: शहरी निकाय चुनाव-2026 के दृष्टिगत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला एवं पुलिस प्रशासन ने आज बिलासपुर शहर में संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम राजदीप सिंह तथा सहायक आयुक्त राजकुमार सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
17 मई रविवार को होने जा रहे शहरी निकाय चुनाव को लेकर यह फ्लैग मार्च नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर से शुरू होकर गुरुद्वारा चौक तक निकाला गया। इस मार्च के माध्यम से मतदाताओं को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि जिला एवं पुलिस प्रशासन शहरी निकाय चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। जिला प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि मतदाता सुगमतापूर्वक अपने मत का प्रयोग कर सकें।