शिमला:05-05-2026- आज दिनांक 04 व 05 मई, 2026 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में लोक लेखा समिति की बैठकों का आयोजन मुख्य समिति कक्ष में कार्यकारी सभापति रणधीर शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वश्री संजय रत्न, जीत राम कटवाल, मलेन्द्र राजन, केवल सिंह पठानियां, कैप्टन रणजीत सिंह व श्रीमती कमलेश ठाकुर माननीय सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में विधान सभा सचिवालय से नैना कोटवी, समिति अधिकारी, धर्मपाल ठाकुर अनुभाग अधिकारी व प्रधान महालेखाकार कार्यालय से अनूप कुमार, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, अंशुल चौधरी, लेखा परीक्षक समिति की सहायतार्थ उपस्थित रहे।
इन बैठकों में समिति ने भारत के नियन्त्रक महालेखापरीक्षक के विभिन्न वर्षों के प्रतिवेदनों के सुओ-मोटो उत्तरों तथा समिति के मूल / कार्रवाई प्रतिवेदनों के लम्बित कार्यों तथा शहरी विकास व लोक निर्माण विभागों से सम्बन्धित प्राप्त विभागीय उत्तरों पर विचार-विमर्श किया।