जिला परिषद चुनाव का कार्यक्रम जारी, नामांकन 7, 8 व 11 मई को: उपायुक्त
मंडी, 29 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 7, 8 और 11 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष दाखिल किए जा सकेंगे। 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 14 और 15 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला परिषद के अंतर्गत आने वाली पंचायतों में मतदान 26, 28 और 30 मई को कराया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि विभिन्न वार्डों के लिए नामांकन स्थल निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत वार्ड 1-भड़याड़ा, 3-नेरघरवासड़ा, 36-लांगणा के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्द्रनगर के कार्यालय में , वार्ड 2-बथेरी, 4-डलाह, 5-कुफरी के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पधर, वार्ड 6-नगवाईं, 9-थाची के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी बालीचौकी, वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सरयाणा, 31-कोटली के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी, वार्ड 10-बासा, 11-मझोठी, 14-नौण के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी गोहर, वार्ड 12-रोड़, 13-ब्रयोगी के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी थुनाग, वार्ड 15-चुराग, 16-लोअर करसोग, 17-सराहन, 18-सांवीधार के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी करसोग, वार्ड 19-डैहर, 20-सलापड़, 21-खिलड़ा, 22-महादेव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुन्दरनगर, वार्ड 23-कोट (बल्ह), 24-गोड़ागागल, 25-बेहल, 26-लोअर रिवालसर के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी बल्ह, वार्ड 27-कोट (गोपालपुर), 28-भाम्बला, 29-थौना, 33-नवाही के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी सरकाघाट, वार्ड 31-सरी, 34-टिहरा, 35-सोहर के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपुर के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए भी केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके तहत वोकेशनल लैब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा, सामुदायिक हॉल पंचायत घर डलाह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी, खंड विकास अधिकारी कार्यालय मंडी, परीक्षा हॉल राजकीय महाविद्यालय बासा, राजकीय महाविद्यालय सराज, ग्राम पंचायत खील का सामुदायिक भवन, राजकीय महाविद्यालय निहरी, राजकीय महाविद्यालय करसोग, किसान प्रशिक्षण केन्द्र ज्वाहर पार्क सुन्दरनगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव, उपमण्डलाधिकारी कार्यालय बल्ह, राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट, राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में मतगणना सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
======================================
पंचायत समिति चुनाव का कार्यक्रम जारी, 7 से 11 मई तक नामांकन
मंडी, 30 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिला की विभिन्न पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन पत्र 7, 8 और 11 मई को संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष भरे जाएंगे, जबकि सभी पंचायत समितियों की मतगणना 31 मई को निर्धारित स्थानों पर होगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार पंचायत समिति बल्ह के 23 सदस्यों के लिए नामांकन विकास खंड अधिकारी कार्यालय बल्ह में होंगे तथा मतगणना उपमंडलाधिकारी कार्यालय बल्ह में होगी। बालीचौकी पंचायत समिति के 19 सदस्यों के नामांकन विकास खंड कार्यालय बालीचौकी में तथा मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी में होगी। चौंतड़ा पंचायत समिति के 20 सदस्यों के लिए नामांकन पंचायत समिति कक्ष में तथा मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा की वोकेशनल लैब में निर्धारित की गई है।
इसी प्रकार चुराग पंचायत समिति के 15 सदस्यों के लिए नामांकन उप तहसील बगशाड़ में तथा मतगणना ग्राम पंचायत खील के सामुदायिक भवन में होगी। धनोटू पंचायत समिति के 16 सदस्यों के लिए नामांकन तहसील कार्यालय बल्ह में तथा मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव में होगी। धर्मपुर पंचायत समिति के 20 सदस्यों के लिए नामांकन तहसील कार्यालय धर्मपुर में तथा मतगणना राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के परीक्षा हॉल में होगी।
द्रंग पंचायत समिति के 24 सदस्यों के लिए नामांकन तहसील कार्यालय पधर में तथा मतगणना पंचायत घर डलाह के सामुदायिक हॉल में होगी। गोहर पंचायत समिति के 16 सदस्यों के लिए नामांकन खंड विकास अधिकारी कार्यालय गोहर में तथा मतगणना राजकीय महाविद्यालय गोहर में होगी। गोपालपुर पंचायत समिति के 27 सदस्यों के लिए नामांकन तहसील कार्यालय सरकाघाट में तथा मतगणना राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में होगी।
करसोग पंचायत समिति के 15 सदस्यों के लिए नामांकन तहसील कार्यालय करसोग में तथा मतगणना राजकीय महाविद्यालय करसोग में होगी। निहरी पंचायत समिति के 15 सदस्यों के लिए नामांकन तहसीलदार कार्यालय निहरी में तथा मतगणना राजकीय महाविद्यालय निहरी में होगी। पंचायत समिति सदर मंडी के 26 सदस्यों के लिए नामांकन विकास खंड अधिकारी कार्यालय मंडी सदर में तथा मतगणना भी वहीं निर्धारित की गई है।
सराज पंचायत समिति के 15 सदस्यों के लिए नामांकन एसडीएम थुनाग के कैंप कार्यालय जंजैहली में होंगे तथा मतगणना राजकीय महाविद्यालय लंबाथाच में होगी। सुंदरनगर पंचायत समिति के 16 सदस्यों के लिए नामांकन किसान प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में तथा मतगणना भी वहीं संपन्न होगी।
==============================================
*जिला परिषद चुनाव का कार्यक्रम जारी, नामांकन 7, 8 व 11 मई को: उपायुक्त*
*मंडी, 30 अप्रैल।* जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 7, 8 और 11 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष दाखिल किए जा सकेंगे। 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 14 और 15 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला परिषद के अंतर्गत आने वाली पंचायतों में मतदान 26, 28 और 30 मई को कराया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि विभिन्न वार्डों के लिए नामांकन स्थल निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत वार्ड 1-भड़याड़ा, 3-नेरघरवासड़ा, 36-लांगणा के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्द्रनगर के कार्यालय में , वार्ड 2-बथेरी, 4-डलाह, 5-कुफरी के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पधर, वार्ड 6-नगवाईं, 9-थाची के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी बालीचौकी, वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सदयाणा, 31-कोटली के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी, वार्ड 10-बासा, 11-मझोठी, 14-नौण के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी गोहर, वार्ड 12-रोड़, 13-ब्रयोगी के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी थुनाग, वार्ड 15-चुराग, 16-लोअर करसोग, 17-सराहन, 18-सांवीधार के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी करसोग, वार्ड 19-डैहर, 20-सलापड़, 21-खिलड़ा, 22-महादेव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुन्दरनगर, वार्ड 23-कोट (बल्ह), 24-गोड़ागागल, 25-बेहल, 26-लोअर रिवालसर के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी बल्ह, वार्ड 27-कोट (गोपालपुर), 28-भाम्बला, 29-थौना, 33-नवाही के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी सरकाघाट, वार्ड 31-सरी, 34-टिहरा, 35-सोहर के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपुर के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए भी केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके तहत वोकेशनल लैब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा, सामुदायिक हॉल पंचायत घर डलाह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी, खंड विकास अधिकारी कार्यालय मंडी, परीक्षा हॉल राजकीय महाविद्यालय बासा, राजकीय महाविद्यालय सराज, ग्राम पंचायत खील का सामुदायिक भवन, राजकीय महाविद्यालय निहरी, राजकीय महाविद्यालय करसोग, किसान प्रशिक्षण केन्द्र ज्वाहर पार्क सुन्दरनगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव, उपमण्डलाधिकारी कार्यालय बल्ह, राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट, राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में मतगणना सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
===========================================
मंडी जिला की 577 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में होंगे चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी
- 26, 28 व 30 मई को होगा मतदान, उसी दिन घोषित होंगे चुनाव परिणाम- अपूर्व देवगन
मंडी, 30 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मंडी जिला की ग्राम पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान तथा ग्राम सभा सदस्यों के निर्वाचन कार्यक्रम का नोटिस जारी कर दिया है।
अपूर्व देवगन बताया कि इन पदों के लिए नामांकन 7 मई, 8 मई तथा 11 मई, 2026 को सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रातः 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 12 मई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थी 14 मई व 15 मई, 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं तीन बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। नामांकन वापसी के लिए निर्धारित अवधि के तुरंत पश्चात चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे और उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला की कुल 577 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में 26 मई, 28 मई तथा 30 मई, 2026 को मतदान संपन्न करवाया जाएगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान संपूर्ण होने के उपरांत उसी दिन मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 26 मई, 2026 को बालीचौकी विकास खंड की ग्राम पंचायत खौली, घाट, खलवाहण, खुहण, खणी, बसूट, सोमगाड़, खोलानाल, नलबागी, काऊ, किगस, कोटाधार, शिल्हमशोरा, फर्श, बांधी, कथियारी, राहला, विकास खंड धनोटू की ग्राम पंचायत चांबी, छातर, जैदेवी, डुगराईं, ढाबण, मगर पाधरू, घिड़ी, भलाणा, छम्यार, अणु, घांगल, विकास खंड चौंतड़ा की ग्राम पंचायत द्रुबल, तुलाह, भगेहड़, सगनेहड़, बदेहड़, कुठेहड़ा, टिकरू, बाग, खदर, खुड्डी, गोलवां, धार, ढेलू, गलू, भडयाड़ा तथा पिहड़ बेढलू में, विकास खंड चुराग की ग्राम पंचायत सरत्योला, बिंदला, तत्तापानी, सांवीधार (जस्सल), बेलरधार, खील, काहनो, मशोगल, कुटाहची, सोरता तथा पांगणा में, विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत बसंतपुर, चनौता, गरोड़ू, ग्रयोह, गवैला, कुन, कोठुवां, नेरी, सरी, स्योह, सोहर, टौरखोला, देवगढ़, चौकी, घरवासड़ा, चोलथरा, सरौण, कुम्हारड़ा, पैहड़ तथा कांगो का गैहरा में, विकास खंड गोहर की ग्राम पंचायत शाला, शिल्हणु, छपराहण, परवाड़ा, बासा, जहल, लोट, बैला, बाड़ा, गुढार, अनाह, गवाड़, तांदी में, विकास खंड गोपालपुर की ग्राम पंचायत चौक ब्राड़ता, झंझैल, मसेरन, टिक्कर, गौंटा, चौरी, जुकैण, गाहर, गोपालपुर, समैला, कोट, नवाणी, ढलवान, रिस्सा, ठाणा, नवाही, धनालग में, विकास खंड करसोग की ग्राम पंचायत लोअर करसोग, शाहोट, सराहन, तुमण, नाहवीधार, पोखी, परलोग, मतेहल, कुफरीधार, थाच (थर्मी), बालीधार तथा भनेरा में, विकास खंड निहरी की ग्राम पंचायत डूमट बैहली, प्रेसी, चौकी, घड़ोई, सोझा, बंदली तथा झुंगी में, विकास खंड सुंदरनगर की ग्राम पंचायत सेरी कोठी, बटबाड़ा, बोबर, जरल, पौड़ाकोठी, बरोटी, ज्योर, मलोह, चनोल, समौण तथा डैहर में, विकास खंड बल्ह की ग्राम पंचायत कैहड़, रिगड़, लुहाखर, कोठी गैहरी, छातड़ू, सकरोहा, दरव्यास, बाल्ट, हल्यातर, कठयाहूं, बैहल, करनेहड़ा, ट्रोह, खांदला तथा समलौण में, विकास खंड सदर मंडी की ग्राम पंचायत बग्गी (तुंगल), देवरी, घ्राण, कटौला, खलाणु, लागधार, मैहणी, साई, शेगली, स्योग, तरनोह, जनेड, टिल्ली कैहनवाल, कोट, टांडू, शकरयार (गाड़), धुआं देवी, मान्थला तथा नसलोह में, विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत डलाह, बथेरी, टिक्कर, बरोट, नौहली, बल्ह, जिमजिमा, निचला गरोड़ू, कथोग, चुक्कु, बह, सिल्हबुधाणी, खलेहल, बातारी बिहूं, सनवाड़ तथा चलहारग में, विकास खंड सराज की ग्राम पंचायत छतरी, भाटकीधार, शिकावरी, पखरैर, कल्हणी, जैंशला, चेत स्थित सोझा, गुडाह, बगड़ाथाच, नेहरा मेहरीधार, रोड तथा कांडा बगस्याड में मतदान की तिथियां निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 28 मई को बालीचौकी विकास खंड की ग्राम पंचायत जुफरकोट, थाटा, सुधराणी, माणी, लघड़याणा (कशल), मुराह, थाची, कशौड़, कून, बालीचौकी, नाऊ, नगवाईं, भटवाड़ी, रैंस, टकोली, टिक्कर तथा चैहटीगढ़ में, विकास खंड धनोटू की ग्राम पंचायत महादेव, कनैड, अप्पर बैहली, जुगाहण, दियारगी, बग्गी, फंगवास, स्यांजीकोठी, रेफल, भ्यारटा, चौक में, विकास खंड चौंतड़ा की ग्राम पंचायत पिपली, दलेड, भड़ोल, पसल, मटरू, भडयाड़ा बुहला, मैन भरोला, मतेहड़, कथौण, कोलंग, उपरी धार, खडीहार, योरा, टिक्करी मुशैहरा तथा चौंतड़ा में, विकास खंड चुराग की ग्राम पंचायत सवामांहूं, शाकरा, शलाग, साहज, शोरशन, मनोला नराश, काण्डा, जाच्छ, सुईं कुफरीधार, कलाशन तथा चुराग में, विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत बैरी, भूर, धलारा, घनाला, लंगेहड़, पपलोग, सकलाना, समौड़, स्धोट, टिहरा, भदेहड़, कमलाह, टौर जाजर, डरबाड़, बनेरडी, हुक्कल, गियुण, रोसो तथा तन्यार में, विकास खंड गोहर की ग्राम पंचायत सेरी, कांढी कमरूनाग, नांडी, मझोठी, थरजूण, धिश्ती, चैलचौक, चच्योट, देलग टिक्करी, कांढी, स्यांज, बस्सी तथा बाढू में, विकास खंड गोपालपुर की ग्राम पंचायत रोपड़ी, बाग, खलारडू, पिंगला, जमणी, थौना, दारपा, समसौह, फतेहपुर, नरोला, भाम्बला, कसमैला, पटड़ीघाट, भद्रवाड़, अप्पर बरोट, पौंटा तथा कलथर में, विकास खंड करसोग की ग्राम पंचायत ममेल, चौरीधार, तेबन, ग्वालपुर, महोग, रिच्छणी, नांज, दछैण, बगैला, मैहंडी, खादरा तथा वतालादहल (काणी मंदलाह) में, विकास खंड निहरी की ग्राम पंचायत घरोट, शेगल, गलयोग सीणी, बलग, निहरी, धन्यारा तथा किंदर में, विकास खंड सुंदरनगर की ग्राम पंचायत ध्वाल, देहवी, भनवाड़, कंदार, कलौहड़, सलापड़, सलवाणा, बरतो, नालग, टिहरी तथा खिलड़ा में, विकास खंड बल्ह की ग्राम पंचायत दूसरा खाबू, लोअर रिवालसर, सिध्याणी, डहणु, कोठी, दसेहड़ा, बड़सु, कुम्मी, चतरौर, नलसर, लोहारा, मल्थेहड़, रियुर, भडयाल, गलमा, कसारला तथा स्यांह स्थित कन्सा चौक में, विकास खंड सदर मंडी की ग्राम पंचायत कसान, डवाहण, पधियुं, सदोह, सदयाणा, सेहली, टिहरी, उपरली सुराड़ी, मराथु, धार, पंडोह, कमांद, नवलाय, शिवा, नागधार, मझवाड़, धन्यारा, तुंग तथा कटिंडी में, विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत कुफरी, कुन्नू, गवाली, धमच्याण, भराड़ु, नेर-घरबासड़ा, हारगुनैण, जलपेहड़, रोपा, कधार, भडवाहण, सुधार, लपास, सपैड़ू, कजौटधार तथा छतर में, विकास खंड सराज की ग्राम पंचायत ब्रयोगी, बागाचनोगी, लेहथाच, झुंडी, खबलेच, केयोली, चिउनी, संगलवाड़ा, बहल सैंज, काकड़ाधार, तुंगाधार तथा शरण में मतदान होगा।
उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में 30 मई, 2026 को बालीचौकी विकास खंड की ग्राम पंचायत थाचाधार, बुंग जहलगाड़, कांढा, देवधार, पंजाईं, गुराण, भनवास, कुकलाह, खाहरी, कोटढलयास, झिड़ी, जला काशन, पाली, औट, स्वाखरी तथा ग्राम पंचायत पलसेहड़ में, विकास खंड धनोटू की ग्राम पंचायत कोट, भौर, पलाहोटा, निचली बैहली, सलवाहण, बृखमणी, डोलाधार, शाली, रजवाड़ी तथा मंदर में, विकास खंड चौंतड़ा की ग्राम पंचायत लांगणा, ऊटपुर, ममाण बनांदर, ऐहजु, तलकेहड़, द्राहल, सैंथल पडैन, रोपड़ी, सिमस, तरयाम्बली, रोपड़ी कलैहड़ु, बघैर रक्तल तथा डोहग में, विकास खंड चुराग की ग्राम पंचायत शैंदल, थली, बगशाड़, मैहरन, बलिंडी, बही-सरही, मशोग, कनेरी माहोग तथा कांडी सपनोट में, विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत बनाल, बहरी, भरौरी, बिंगा, ब्रांग, धवाली, खनौड़, लौंगनी, सरसकान, सज्याओपिपलू, जोढन, पिपली भराड़ी, सिद्धपुर, ततोहली परडाना, तनेहड़, ठाणा बरोटी, दबरोट, चस्वाल तथा कोट में, विकास खंड गोहर की ग्राम पंचायत तुन्ना, किलिंग, नैहरा स्थित गणई, नौण, कोटला खनुला, गोहर, दाण, बाल्हड़ी, मुसरानी, खारसी, सरोआ, काशन में, विकास खंड गोपालपुर की ग्राम पंचायत परसदा हवाणी, बरच्छवाड़, रखोह, रखोटा, खाहन, गैहरा, बकारटा, हरी बैहना, सुलपुर जबोठ, खुडला, जैहमत, चौक, चल्होग, गुम्हू, भरनाल तथा जंधरू कलां में, विकास खंड करसोग की ग्राम पंचायत सनारली, ठाकुरठाणा, भन्थल, भडारणू, कुठेहड़, खड़कन, केलोधार, बखरौट, काओ-कामाक्षा, डबरोट तथा सेरी में, विकास खंड निहरी की ग्राम पंचायत काढ़ी बाड़ी, रोहांडा, बाढो रोहाड़ा, बजीहण, मरहड़ा बदैहण, बोई तथा जरल में, विकास खंड सुंदरनगर की ग्राम पंचायत सलापड़ कॉलोनी, कांगू, कपाही, अरठी, बीणा, जड़ोल, वायला, चमुखा, जांबला तथा चुरढ़ में, विकास खंड बल्ह की ग्राम पंचायत सरकीधार स्थित कुंतभ्यो, सरध्वार, बैरकोट, बैरी, गोड़ा गागल, लुहारडी, नटनेड़, टिक्कर कलां, मांडल, सोयरा, चंडयाल, बरस्वाण, रत्ती, स्योहली तथा नागचला में, विकास खंड सदर मंडी की ग्राम पंचायत भरगांव, बीर, जागर, कोटली, निचला लोट, तरयाम्बली, सैण, रंधाड़ा, डंढाल, मैगल, द्रुबल, हटौण, मासड़, कुटाहर (रियागड़ी), गुमाणु, भरौंण तथा तांदी में, विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत पाली, बड़ीधार, उरला, तरस्वाण, दारट बगला, मसौली, रोपा पधर, गुम्मा, सियुन, जिल्हण, चेली, लटरान, बरधान, कस, सिलग तथा मनोह में, विकास खंड सराज की ग्राम पंचायत बुंग, शिल्हीबागी, थुनाग, बहल बहलीधार, थाना, सुनाह लम्बाथाच, धार जरोल, ढीम कटारू, झरेड़, गतु, जंजैहली तथा मुरहाग में मतदान होगा।
================================
नगर पंचायत रिवालसर में नामांकन के दूसरे दिन 8 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
मंडी, 30 अप्रैल। नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 8 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि 30 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक विभिन्न वार्डों से उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 से रश्मि, वार्ड नंबर 2 से संतोष कुमारी और मोनिका कुमारी, वार्ड नंबर 5 से सुनीता और नीलम शर्मा, वार्ड नंबर 6 से प्रीति तथा वार्ड नंबर 7 से हरीश और शिव कुमार ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
उन्होंने यह भी बताया कि नामांकन के पहले दिन 6 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे। इस प्रकार अब तक कुल 14 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया के तहत अब 2 मई को अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
==================================================
नगर निगम मंडी चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन 15 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
मंडी, 30 अप्रैल। नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पहले दिन केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ था। सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम मंडी वार्ड नंबर 1 से 13 एवं एसडीएम मंडी सदर रूपिन्द्र कौर ने बताया कि वार्ड नंबर 1 खलियार (अनारक्षित) से तीन नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें जितेन और टेकचंद ने आजाद उम्मीदवार के रूप में तथा रणवीर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी (महिला) से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर 3 पड्डल (महिला) से भाजपा की निर्मल ने तथा वार्ड नंबर 4 नेला (महिला) से भाजपा प्रत्याशी मंजु देवी ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 5 मंगवाई (महिला) से कांग्रेस प्रत्याशी रजनी चंद्रा ने नामांकन प्रस्तुत किया।
वार्ड नंबर 6 सनयारड़ (अनुसूचित जाति) से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। वार्ड नंबर 7 तल्याहड़ (अनारक्षित) से आजाद उम्मीदवार अमित कुमार ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 8 पैलेस कॉलोनी-1 (महिला) से भाजपा की गुरदीप कौर और आजाद प्रत्याशी पुष्पा ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर 9 पैलेस कॉलोनी-2 (अनारक्षित) से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। वार्ड नंबर 10 सुहड़ा (अनुसूचित जाति महिला) से भी कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
वार्ड नंबर 11 समखेतर (अनारक्षित) से भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र तथा वार्ड नंबर 12 भगवाहन (अनारक्षित) से अनिल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा (महिला) से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।
सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम मंडी वार्ड नंबर 14 से 15 एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि वार्ड नंबर 14 बैहना (अनुसूचित जाति) से मनसा राम (आजाद) और गुरबचन सिंह (भाजपा) ने नामांकन दाखिल किया, जबकि वार्ड नंबर 15 दोहंदी (अनुसूचित जाति महिला) से भाजपा प्रत्याशी रीता देवी ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया।
==========================================
नेला वार्ड के मतदान केंद्रों में आंशिक बदलाव, मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील
मंडी, 30 अप्रैल। नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 4 नेला के मतदान केंद्रों में आंशिक बदलाव किया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम मंडी रूपिंदर कौर ने बताया कि बूथ संख्या 9 राजकीय प्राथमिक पाठशाला बिन्द्रावणी(बायां भाग) को अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला बिन्द्रावणी में तथा बूथ संख्या 10-राजकीय प्राथमिक पाठशाला बिन्द्रावणी(दायां भाग) को राजकीय प्राथमिक पाठशाला चडयाणा में स्थानांतरित किया गया है।
एसडीएम ने वार्ड के मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में नाम देखकर यह सुनिश्चित करें कि उन्हें किस बूथ पर मतदान करना है। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस 17 मई तक पुराने मतदान केन्द्र में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया है।
==========================================
नगर परिषद नेरचौक चुनाव: दूसरे दिन 16 नामांकन पत्र दाखिल
मंडी, 30 अप्रैल। नगर परिषद नेरचौक के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 16 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने दी।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 ढांगू-1 से मीना कुमारी और रीतू कुमारी, वार्ड नंबर 2 ढांगू-2 से चेत सिंह ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नंबर 3 नेर-1 से सुरेश कुमार और बलदेव कुमार ने नामांकन पत्र भरे। वार्ड नंबर 4 नेर-2 से सोलमा देवी ने नामांकन दाखिल किया।
वार्ड नंबर 5 भंगरोटू से विजय कुमार और सन्नी ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए। वार्ड नंबर 6 मझैठल-1 से शैलेन्द्र, सोनू, शांता कुमारी और सविता कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 7 मझैठल-2 से स्वाति ने नामांकन प्रस्तुत किया।
वार्ड नंबर 8 नेर-3 से तिलक राज तथा वार्ड नंबर 9 डडोर से सुनील कुमार और अनिल कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।
============================================
पंडोह डैम से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी, बांध प्रबंधन ने सतर्क रहने की अपील की
मंडी, 30 अप्रैल। बीबीएमबी पंडोह के अधिशाषी अभियंता (इलेक्ट्रिसिटी एवं मैकेनिकल डिविजन) ने सूचित किया है कि ब्यास नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बर्फ पिघलने के कारण पंडोह जलाशय में जल प्रवाह निरंतर बढ़ रहा है। ऐसे में पंडोह बांध के स्पिलवे गेट को अतिरिक्त जल प्रवाह बांध के निचले हिस्से में छोड़ने के दृष्टिगत संचालित किया जाना आवश्यक है, चूंकि जलग्रहण क्षेत्र के विस्तार के साथ नदी का जल प्रवाह और भी बढ़ सकता है।
उन्होंने पंडोह बांध से आगे ब्यास नदी के निचले हिस्से में रहने वाले स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे नदी के किनारे न जाएं और न ही अपने पशुओं इत्यादि को उस ओर छोड़ें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।