हमीरपुर 12 अप्रैल। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार बोर्ड की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र श्रमिकों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नए वित्त वर्ष के लिए बोर्ड ने 211.47 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट को स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें से 105 करोड़ रुपये विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत खर्च किए जाएंगे।