सोलन-दिनांक 01.03.2026

चालक व परिचालक का स्वास्थ्य सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण - मनमोहन शर्मा

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज यहां निःशुल्क नेत्र जांच, सड़क सुरक्षा जागरूक नियम एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि चालक, परिचालक व अन्य कर्मियों का स्वास्थ्य सड़क सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और चालकों व परिचालकों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों द्वारा बस, ट्रक, टैक्सी और ऑटो चालकों की आंखों की विस्तृत जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चालकों को अपनी आईसाइट दुरुस्त रखने के लिए सुझाव भी दिए गए। चालकों को लंबी दूरी की ड्राइविंग के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखने के तरीके भी बताए गए।

शिविर में परिवहन क्षेत्र से जुड़े कर्मियों ने मानवता की सेवा के लिए रक्तदान भी किया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन कविता ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि विभाग का यह प्रयास भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लोगों को सड़क सुरक्षा के विषय पर अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके।

शिविर में हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटरों के साथ-साथ ट्रक, ऑटो और टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने भाग लिया।