घुमारवीं में ओपन जिम और सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट से लैस इंदिरा गांधी पार्क जनता को समर्पित
मंत्री राजेश धर्माणी ने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
बिलासपुर 14 फरवरी 2026-नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को घुमारवीं के दकड़ी वार्ड नंबर-7 में नवनिर्मित इंदिरा गांधी पार्क को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर 55 लाख रूपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उन्होंने 40 लाख रूपए की लागत से विकसित इस आधुनिक पार्क को क्षेत्रवासियों के लिए समर्पित किया, जिससे लोगों को स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल गतिविधियों के लिए एक उत्कृष्ट और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हुआ है।
मंत्री धर्माणी ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक हो गया है और ऐसे आधुनिक पार्क समाज के सभी वर्गों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी पार्क में स्थापित ओपन जिम युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करेगा, जिससे वे अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकेंगे। इसके अतिरिक्त पार्क में निर्मित सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ अभ्यास करने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पार्क में बच्चों के लिए विशेष रूप से सुरक्षित खेल क्षेत्र विकसित किया गया है, जिसमें आधुनिक झूले और अन्य खेल उपकरण स्थापित किए गए हैं, ताकि बच्चे स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण में खेलते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। इसके साथ ही पार्क में आकर्षक बैठने की व्यवस्था, हरित क्षेत्र का विकास तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे क्षेत्रवासी सुबह और शाम के समय यहां सैर, व्यायाम और विश्राम का लाभ उठा सकेंगे।
मंत्री धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सार्वजनिक पार्क न केवल लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं, जहां लोग एक-दूसरे से संवाद स्थापित कर सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए चुवाडीं गांव में एक स्वास्थ्य डिस्पेंसरी की भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और भूमि उपलब्ध होते ही इस डिस्पेंसरी को शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी।
इस अवसर पर मंत्री धर्माणी ने 15 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाली लगभग 500 मीटर लंबी संपर्क सड़क का शिलान्यास भी किया, जो दकड़ी गांव की बावड़ी से प्रारंभ होकर घुमारवीं-अमरपुर मुख्य मार्ग को जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण संपर्क सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, क्योंकि बेहतर सड़क संपर्क से लोगों की आवाजाही सुगम होती है और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर विकास की नई संभावनाएं सृजित होंगी।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर परिषद के अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
=================================================