चण्डीगढ़ , 02.03.24-: भगवान शिव की कथा श्रवण करना मानव जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी है।इसको सुनने से चित्त की शुद्धि होती है और शुद्ध चित्त में शिव का वास होता है। ये बात ओम महादेव कांवड़ सेवा दल, चण्डीगढ़ द्वारा सेक्टर 45 मंडी ग्राउंड में करवाई जा रही महाशिवपुराण कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य देशमुख वशिष्ठ ने कही। उन्होंने भगवान भोले बाबा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भोले बाबा अपने भक्तों द्वारा भक्ति से पूजन करने पर उनकी हर मनोकामना को पूर्ण करते है। सत्य, संयम, सदाचार, सुमिरन और सत्संग आपका तार भगवान से जोड़ देते हैं। जिस मनुष्य ने यह पांच आदतें अपने अंदर पाली, समझो उसने भगवान को पा लिया।