पंचकूला, 03.05.24- : हरियाणा के लिए अलग राजधानी व उच्च न्यायालय की मांगों को लेकर जुटी हुई हरियाणा बनाओ अभियान संस्था की कार्यकारिणी द्वारा आज हरियाणा राजपूत अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष यशपाल राणा को उनके संघर्ष और समर्पण को देखते हुए पगड़ी पहना कर व तलवार भेंट करके सम्मानित किया गया। यशपाल राणा हरियाणा बनाओ अभियान के सहसंयोजक भी हैं। संस्था के संयोजक रणधीर सिंह बधरान ने इस दौरान बताया कि अब हरियाणा बनाओ अभियान के मुद्दे का समर्थन नहीं करने वाले राजनीतिक दलों को हरियाणा में जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। यह निर्णय लिया गया है कि यदि कोई भी उम्मीदवार इस मुद्दे पर नकारात्मक विचार रखता है तो उस उम्मीदवार के खिलाफ सार्वजनिक विरोध जताया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब संस्था हरियाणा के सभी संसदीय क्षेत्रों में अलग उच्च न्यायालय और नई राजधानी की मांग को उठाएगा जिसकी शुरुआत अम्बाला क्षेत्र से कर दी गई है ।

कार्यक्रम में राकेश शर्मा, संयोजक, सुरेंद्र बैरागी, रविकांत सैन, राजकुमार सलूजा, कृष्ण शर्मा एडवोकेट, सुरेंद्र चौहान, राम कुमार भ्याण विक्रम चौहान एडवोकेट, आशीष राणा, राज सिंह चौहान एडवोकेट, विजेंदर सिंह सिहाग, तकविंदर सिंह, इंदर सिंह वर्मा, अनिल कुमार त्रिपाठी पूजा कटारिया। और अधिवक्ता दीपल आदि शामिल रहे।