पंचकूला, 25.11.26- : सेवा भारती, पंचकूला की दुर्गा समिति द्वारा गौरी शंकर मंदिर, सेक्टर-17 में दूसरे कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 110 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरव गुप्ता उपस्थित रहे। इनके साथ जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, दुर्गा समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा और सचिव सुशील भारद्वाज ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
इस सेवा कार्य के दौरान पी.सी. जैन, राजेश कुमार गुप्ता, दुर्गेश बिंदल, नरेश गोयल, तलवार, श्याम लाल बंसल, विकास अत्री सहित कई अन्य गणमान्य समाजसेवी भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती पंचकूला द्वारा समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष शीत ऋतु में इस कंबल वितरण अभियान का आयोजन किया जाता है।