HAMIROUR, 04.11.26-एक नवंबर को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की महारैली ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। दिल्ली में जिस तरह से जनता का जोश देश ने देखा उसे देखकर भारतीय जनता पार्टी हताश हो चुकी है और अब झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा हमीरपुर में लोकतंत्र बचाने के नाम पर रैलि निकाल रही है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर लोकतंत्र को खतरा किससे है?
भाजपा द्वारा हमीरपुर में लोकतंत्र बचाने के नाम पर रैलि निकालने को लेकर सुनील शर्मा बिट्टू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। और सवाल उठाया है कि आखिर भाजपा किससे लोकतंत्र बचाने की बात कर रही है? जब देश में केंद्र की सत्ता भाजपा के हाथों में है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चल रही है, गृह मंत्रालय भाजपा के पास है, संसद में भाजपा के सांसद हैं और देश की व्यवस्था चलाने की जिम्मेदारी भी केंद्र सरकार की है, तो फिर लोकतंत्र को बचाने के नाम पर रैलि निकालने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है?मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा की हिमाचल की जनता भाजपा की हमीरपुर की रैली का छूठ जानती है उनोहने ने कहा कि जनता वोट चोरी की सच्चाई जान चुकी है कि किस तरह केंद्र में बैठी भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का शोषण करके और वोट चोरी करके सत्ता में विराजमान होती रही। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दो लोगों ने जो स्टेटमेंट दी है वो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है। लोकतंत्र को मिटाने की उनकी हसरतें अब पूरी नहीं होंगी।