हिसार, 25.10.26-- अग्रोहा धाम में विशाल वार्षिक मेला राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में ऐतिहासिक रहा। जिसमें प्रात 6:00 बजे ही आने जाने वालों का ताता लगा रहा। ध्वजारोहण एक्सल ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष चंद्र व अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग के किया। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, हरियाणा मंत्री विपुल गोयल, पंजाब मंत्री बिरेंद्र गोयल, एक्सल ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष चंद्र, जगतगुरु ब्रह्मऋषि श्री कुमार स्वामी, मशहूर कलाकार मासूम शर्मा, भजन सम्राट अंजनी द्विवेदी आदि प्रमुख लोगों ने भाग लिया।

बजरंग गर्ग ने बताया कि मेले का शुभारम्भ प्रातः 5:00 बजे शक्ति सरोवर स्नान व मंदिर की आरती से हुआ। देश व प्रदेश के कोने-कोने से भक्त जन नाचते-गाते हुए मेले में भाग लिया। मंदिरों के दर्शन करवाने के लिए महिलाओं की टीमें लगी हुई थी। प्रातः 9:00 बजे से ही खाने के चार पंडाल भंडारे के आरंभ हो गए थे। ट्रेड फेयर मेला आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की बहुत लंबी लाइन लगी हुई थी। मंच पर हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के कलाकारों के साथ-साथ भजन सम्राट मासूम शर्मा व अंजनी द्विवेदी ने भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। भजनों पर भक्त काफी देर तक घूमते रहे। शक्ति सरोवर स्नान में हजारों महिला व पुरुष ने स्नान किया। प्रातः 8:00 बजे गाजे-बाजे के साथ महिला कलश यात्रा मंदिर के प्रांगण से निकाली गई। मेला हर दृष्टिकोण से बहुत सफल रहा।