शिमला, 25.10.26-: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां आज शाम चण्डीगढ़ से वायु मार्ग द्वारा भारत की संसद‍ द्वारा 26 व 27 अक्तूबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेने नई दिल्ली पहुँचे। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन संसद भवन नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। पठानियां वैसे भी राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों मे अपने बेहतरीन सम्बोधनों तथा संसदीय प्रणाली में उनकी दक्षता से अपनी काबलियत का लोहा मनवा चुके हैं।

12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का उदघाटन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 26 अक्तूबर को पूर्वाह्न 10:30 बजे नई दिल्ली स्थित संसद भवन में करेंगे जबकि लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेगे। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में केन्द्रिय विषय “जन केन्द्रित विकास के लिए संसद को बढ़ावा देना” पर चर्चा की जाएगी जिसका मुख्य उदेश्य बदलती दुनिया में संसदों की सहनशीलता बढ़ाना, कृत्रिम बु‍द्विमता और डिजिटल तकनीकों को मानव केन्द्रित बनाना, वैश्विक शासन को अधिक प्रतिनिधि बनाना तथा सतत और समावेशी विकास पर चर्चा करना।

इस ऐतिहासिक सम्मेलन में ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों और 10 सहयोगी देशों की संसदों के पीठासीन अधिकारी और संसदीय शिष्टमण्डल भाग लेंगे। ब्रिक्स दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी संगठन और मंच है। शुरूआत में इसमें 4 देश शामिल थे लेकिन अब इसके सदस्य देशों की संख्या 11 है। पठानियां 26 अक्तूबर को इस सम्मेलन में अपना सम्बोधन देंगे।