चण्डीगढ़, 14.10.26- : रक्तदान महादान है। युवाओं और सामाजिक संस्थाओं को इस तरह की मुहिम में आगे आकर मानवता की सेवा करनी चाहिए। इस भावना के साथ सेवा भाव पर प्रेरित करने के लिए सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था ‘वाइब्रेशंस’ ने सेक्टर 7 के आर्य समाज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें युवाओं और लोकल निवासी हिस्सा बने।
इस कार्यक्रम में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए वाइब्रेशंस संस्था व आर्य समाज के इस प्रयास को जमकर सराहा। वाइब्रेशंस के सदस्य जगननाथ बैंस ने बताया- हमेशा से संस्था संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज कल्याण के कार्यों के प्रति सदैव समर्पित रही है। हर साल इस तरह से रक्तदान शिविर का आयोजन करना होता रहता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और कीमती जिंदगियों को बचाना है।
इस दौरान शिविर में संस्थापक नरेश जैकब सहित, डॉ. रूपेश सिंह (हेड, कॉर्पोरेट अफेयर्स, अडानी ग्रुप), संजीव कालरा आईपीएस (रिटायर्ड डीजीपी पंजाब) अश्वनी कुकरेजा (प्रकाश एंड संस), अनिल थापर (साईं फाउंडेशन), और हिमेंदर कौशिक (मालिक, मैक्सिम मैरी स्कूल) खासतौर पर मौजूद रहे।