महाराजा अग्रसेन की जीवनी राष्ट्रीय स्तर पर सीबीएसई बोर्ड द्वारा स्कूल के बच्चों को पढ़ाई जाएं- बजरंग गर्ग

केंद्र सरकार द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाएं- बजरंग गर्ग

हरियाणा सरकार को प्रदेश में महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर विश्वविद्यालय बनाना चाहिए- बजरंग गर्ग

महाराजा अग्रसेन अग्रवाल समाज ही नहीं बल्कि हर समाज में समानता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करने वाले महान व्यक्ति थे- बजरंग गर्ग

वैश्य समाज का व्यापार, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है- बजरंग गर्ग

हिसार-07.10.26- वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग अध्यक्षता में अग्रोहा में हुई। इस मीटिंग में वैश्य समाज के संगठन को मजबूत करने पर विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को महाराजा अग्रसेन की जीवनी राष्ट्रीय स्तर पर सीबीएसई बोर्ड द्वारा स्कूल के बच्चों को पढ़ाई जाएं। केंद्र सरकार द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाएं। हरियाणा सरकार को प्रदेश में महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर विश्वविद्यालय बनाना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी महाराजा जी की जीवनी से शिक्षा लेकर उनके आदर्शों पर चलकर ज्यादा से ज्यादा राष्ट्र व जनता की सेवा कर सकें। महाराजा अग्रसेन अग्रवाल समाज ही नहीं बल्कि हर समाज में समानता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करने वाले महान व्यक्ति थे। बजरंग गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज का व्यापार, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। समाज की एकजुटता को मजबूत करने के लिए देश व प्रदेश में वैश्य समाज की सभी संस्थाओं ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए और युवा व महिलाओं की सामाजिक संगठनों में भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएं जबकि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और देश व प्रदेश की तरक्की में युवा पीढ़ी का बड़ा भारी योगदान है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती भव्य रूप से 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी। जिसमें हवन-पूजन व भंडारे का कार्यक्रम रहेगा।इस अवसर पर राकेश अग्रवाल आगरा, राजेंद्र अग्रवाल नोएडा, सुनील गर्ग मेवात, मनीष गर्ग रेवाड़ी, राजकुमार महाजन ग्वालियर, विकास अग्रवाल जयपुर, शुभम बंसल पानीपत, नितिन गोयल भटिंडा, अशोक बंसल लुधियाना, पंकज गोयल शिमला, अभिनव गोयल यमुनानगर, अमरचंद गोयल नारनौल, अभिषेक अग्रवाल दिल्ली, महेश अग्रवाल मथुरा, पवन गर्ग, ऋषि राज गर्ग, अनंत अग्रवाल,आनंद गोयल, राजेंद्र बंसल, निरंजन गोयल आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।