चण्डीगढ़, 23.09.26- : 27 सितंबर को ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता और साइबर क्राइम से बचाव का संदेश देने के लिए आयोजित होने वाली ट्राईसिटी मैराथन में एसएसपी, चण्डीगढ़ कंवरदीप कौर भी हिस्सा लेंगी। मैराथन आयोजक और संस्कृति युवा संस्था के अधिकारी मुकेश मिश्रा और सर्व ब्राह्मण महासभा चंडीगढ़ के महासचिव दिनेश दिक्षित ने एसएसपी को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

एसएसपी ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए मैराथन का हिस्सा बनने पर सहमति जताई। उन्होंने आयोजन के माध्यम से ड्रग्स और साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने यह भी बताया कि चंडीगढ़ पुलिस ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। और शहर को नशे से निजात दिलाने के लिए दिन-रात काम कर रही है।

आयोजकों के अनुसार, मैराथन में ओलंपियन साइना नेहवाल भी शिरकत करेंगी। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना है।