भोरंज 23 सितंबर। जाइका परियोजना के अंतर्गत उठाऊ सिंचाई योजना रोहीं, खरवाड़ और रमेहड़ा की 15 महिलाओं को आईटीआई भोरंज में जाइका परियोजना के माध्यम से टेलरिंग एंड कटिंग का कोर्स करवाया जा रहा है।
कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने इस प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कोर्स की प्रतिभागी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए राम चंद्र पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल देने के लिए कई सराहनीय निर्णय लिए हैं। इससे किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आय में काफी अच्छी वृद्धि हो रही है। ग्रामीण महिलाओं को इन सभी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।
इस अवसर पर जाइका परियोजना की जिला परियोजना प्रबंधक संतोष शर्मा, प्रबंधक जीत राम, आईटीआई के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, ट्रेनर सीमा लखनपाल और अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।