भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को भव्य रूप से मंदिर के प्रांगण में मनाई जाएगी- बजरंग गर्ग

भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव भव्य रूप से रात्रि 12:00 बजे मनाया जाएगा- बजरंग गर्ग

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर 31अगस्त को विशाल शोभा यात्रा मंदिर से निकली जाएगी- बजरंग गर्ग

भगवान श्री कृष्ण जी को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है- बजरंग गर्ग

भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म मथुरा नगर में कंस के कारागार में हुआ था- बजरंग गर्ग

भगवान श्री कृष्ण ने कंस व राक्षसों का वध करके बुराई का अन्त किया- बजरंग गर्ग

हिसार, 26.08.26-- श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट एवं पीजीएसडी शिक्षण संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को भव्य रूप से मंदिर के प्रांगण में मनाई जाएगी। जन्माष्टमी पर विभिन्न प्रकार की सुंदर-सुंदर झांकियां व कलाकारों द्वारा भव्य धार्मिक संस्कृतिक कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक चलेगा। रात्रि 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर भंडारा व प्रसाद वितरण होगा। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। पड़ाव चौक से जाहज पुल तक रोड को लाइटों व लड़ियों से सजाया जाएगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर 31 अगस्त को विशाल शोभा यात्रा मंदिर से निकली जाएगी। जिसमें अनेकों सुंदर-सुंदर झांकियां होगी और शोभायात्रा में कलाकारों द्वारा नगर कीर्तन करते हुए जाएंगे। शोभा यात्रा ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे के साथ नाचते-गाते हुए शहर के पड़ाव चौक, आर्य बाजार, गोविंदगढ़ बाजार, राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट, मैन बाजार, मोती बाजार, गांधी चौक, दिल्ली गेट, भगत सिंह चौक आदि से मंदिर प्रांगण तक रहेगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि श्री प्रयाग गिरी शिवालय ट्रस्ट लगभग 300 साल पुराना मंदिर है। जिसके साथ जनता की आस्था जुडी हुई है। हर देवी-देवताओं के त्यौहार भव्य रूप से मंदिर में बनाए जाते हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी के अनेकों रूप है। भगवान श्री कृष्ण जी को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म मथुरा नगर में कंस के कारागार में हुआ था। भगवान श्री कृष्ण ने कंस व राक्षसों का वध करके बुराई का अन्त किया।इस अवसर पर संरक्षक नारायण दास बंसल, वरिष्ठ उप प्रधान कैलाश चौधरी, सचिव सुरेंद्र सिंगला, प्रबंधक ओम प्रकाश असीजा, संयोजक जगत नारायण, प्रिंसिपल सत्येंद्र गोयल, अनिल जैन, राहुल गर्ग, दीपक कुमार, सुनील शर्मा, मनीष चावला, जसराम वर्मा आदि प्रतिनिधि मौजूद रहे।