CHANDIGARH, 19.08.26-श्री राम जानकी सेवा मंडल सेक्टर-45 की ओर से आज मंदिर से भगवान श्री हनुमान जी का पावन ध्वज विधिवत रूप से रामलीला ग्राउंड तक लाया गया और वहां स्थापित किया गया। इसी के साथ आज से आगामी रामलीला के आयोजन की विधिवत स्थापना एवं शुभारंभ किया गया।
इस पावन अवसर पर सेक्टर के निवासी, रामलीला कमेटी के सभी सदस्य तथा सभी कलाकार उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर कमेटी के चेयरमैन श्री अनिल कुमार, प्रधान श्री गुरदयाल सिंह तथा डायरेक्टर श्री अनिल दंदरयाल सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कमेटी ने सभी क्षेत्रवासियों एवं कलाकारों का इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया तथा आगामी रामलीला के सफल आयोजन की कामना की।