माता लक्ष्मी जी की कथा सुनने और व्रत करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है- बजरंग गर्ग
पृथ्वी पर सुख, शांति और धन वैभव की प्राप्ति के लिए 16 दिनों के महालक्ष्मी जी व्रत की कथा का बहुत बड़ा महत्व है- बजरंग गर्ग
माता महालक्ष्मी जी की कथा धन, सुख और शांति देती है- बजरंग गर्ग
हिसार19.08.26-- अग्रोहा धाम में माता लक्ष्मी जी की भव्य कथा व भंडारे का आयोजन अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें भारी संख्या में धर्म प्रेमियों ने भाग लिया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कथा में संबोधित करते हुए कहा कि माता महालक्ष्मी जी की कथा धन, सुख और शांति देती है। समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी प्रकट हुई थी। माता लक्ष्मी जी की कथा सुनने और व्रत करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि माता लक्ष्मी जी की कथा उनके प्रकटीकरण समुद्र मंथन और उनकी विभिन्न व्रतो से जुड़ी है। पौराणिक कथा के अनुसार जब देवताओं और असुरो ने मिलकर क्षीरसागर का समुद्र मंथन किया था तब 14 रत्नों और दिव्य शक्तियों के साथ माता लक्ष्मी जी प्रकट हुई थी। उन्होंने भगवान श्री विष्णु जी को अपने पति के रूप में चुना था। इसके अलावा पृथ्वी पर सुख-शांति और धन वैभव की प्राप्ति के लिए 16 दिनों के महालक्ष्मी जी व्रत की कथा का बहुत बड़ा महत्व है। जिसे करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। कथा के उपरांत माता लक्ष्मी जी की आरती की गई। इस अवसर पर बजरंग गर्ग ने आए हुए मेहमानों को व कथा संयोजक अरविंद दृष्टा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ऋषि राज गर्ग, पवन गर्ग व आनंद गोयल हिसार, ईश्वर सेठ व संदीप कुमार अग्रोहा, अनंत अग्रवाल बरवाला, चूड़िया राम गोयल टोहाना, महेंद्र गोयल भुना, महेश अग्रवाल उत्तर प्रदेश, श्रीमती कांता गोयल, नवीन सिंगला पंजाब, रमेश बंसल दिल्ली, सुरेश गोयल महाराष्ट्र, रामलाल अग्रवाल राजस्थान आदि प्रतिनिधियों ने परिवार सहित भाग लिया।