19 अगस्त 2026
सस्त्र गांव को 40 वर्ष बाद मिलेगी पक्की सड़क : सुनील शर्मा बिट्टू
बिजली की वोल्टेज की समस्या का समाधान 10 दिन में किया जाएगा, अधिकारियों को दिए निर्देश

हमीरपुर 19 अगस्त। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि हमीरपुर के निकटवर्ती गांव सस्त्र में लगभग 40 वर्ष से चली आ रही सड़क की समस्या का अतिशीघ्र समाधान किया जाएगा और बरसात के बाद गांव के लिए एक बेहतरीन पक्की सड़क बनाई जाएगी। बुधवार को गांव सस्त्र के अपने दौरे के दौरान जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि गांव में बिजली की वोल्टेज की समस्या के अतिशीघ्र समाधान के लिए भी बिजली बोर्ड के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि हमीरपुर शहर के बाहरी क्षेत्रों में विकास की एक नई क्रांति आने वाली है, क्योंकि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के लिए कई नए संस्थान और राज्य स्तर के कार्यालय मंजूर किए हैं। इन संस्थानों और कार्यालयों के लिए स्वाभाविक रूप से शहर के बाहरी क्षेत्रों में ही पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी। इससे गांव सस्त्र और हमीरपुर शहर के कई अन्य बाहरी क्षेत्र भी तेजी से विकसित होंगे। हमीरपुर से पक्का भरो, सस्त्र, मटाहणी, सलासी, झनियारी, नेरी, जोल सप्पड़ और रंगस तक के क्षेत्रों में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिलेगा। यह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी एवं विकासात्मक सोच के कारण ही संभव हो रहा है।
इससे पहले, सस्त्र पहुंचने पर सुनील शर्मा बिट्टू का गांववासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर गांववासी मुश्ताक मुहम्मद, अली मुहम्मद, जमील, बाबू खान, सलीमो बेगम, रजिया बेगम, लालद्दीन, मुश्ताक, शशि मुहम्मद, रमेश चंद, विशाल, कर्ण, जमील खान, रीता देवी, सोनिका और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
============================================
रेडक्राॅस मेले के लक्की ड्रा के परिणाम घोषित

धर्मशाला, 19 अगस्त: जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया है कि रेडक्रास सोसायटी द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मैदान, धर्मशाला में रेडक्राॅस लक्की ड्रा का आयोजन किया गया था। जिसका प्रथम पुरस्कार 008009 टिकटधारक को स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार टिकट संख्या 046049 को लैपटाॅप, तृतीय पुरस्कार 037708 को 32 इंच एलईडी टीवी, चतुर्थ पुरस्कार के रूप में टिकट संख्या 010906 को रेफ्रिजरेटर, पंचम पुरस्कार 004520 को सेमी आॅटोमैटिक वाशिंग मशीन, छठा पुरस्कार टिकट संख्या टिकट संख्या 063055 को एंड्राॅइड मोबाइल फोन, सातवां पुरस्कार टिकट संख्या 008970 को माइक्रोवेव ओवन, आठवा पुरस्कार दो विजेताओं टिकट संख्या 061162 व 027097 को सिलाई मशीनों के पुरस्कार मिले हैं, जबकि टिकट संख्या 083219, 033247, 045179, 002056 एवं 008891 को 2 हज़ार 500 रूपये प्रत्येक टिकटधारक नकद सांत्वना पुरस्कार के लिए घोषित हुए हैं।

उन्होंने सभी विजेताओं से अनुरोध भी किया है कि वे अपने टिकट को मूल रूप से जिला रेडक्राॅस सोसायटी, धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवाकर अपना पुरस्कार एक माह के भीतर प्राप्त कर सकते हैं।