आरसेटी में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
हमीरपुर 15 अगस्त। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के परिसर में भी शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्थान के निदेशक अजय कतना की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अधिकारियों और प्रशिक्षु महिलाओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर इन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने राष्ट्र गान के गायन के अलावा देशभक्ति से ओत-प्रोत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।